Chhoriyan Chali Gaon Reha Sukheja Nominated Krishna Shroff: जीटीवी के रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ के 12वें एपिसोड में 10वें दिन बेबी संभालने के टास्क को जीत छोरी नंबर वन बनने वाली रेहा सुखीजा ने कृष्णा श्रॉफ को नॉमिनेट किया। रणविजय के पूछने पर रेहा सुखीजा ने कृष्णा को नॉमिनेट करने का कारण भी बताया। सजा के तौर पर कृष्णा को बेबी कैप पहनाई गई। जानें रेहा सुखीजा ने कृष्णा को क्यों किया नॉमिनेट? कृष्णा ने क्या दिया जवाब, कृष्णा की सजा क्या थी?
कृष्णा को क्यों किया नॉमिनेट, क्या दिया जवाब?
रेहा सुखीजा ने टास्क जीतने के बाद कृष्णा श्रॉफ को नॉमिनेट करते हुए कहा कि वो कृष्णा को टफ कॉम्पीटिशन की तरह देखती हैं इसलिए मैंने उन्हें नॉमिनेट किया है। कृष्णा उनके इस फैसला को सपोर्ट करती दिखीं , उन्हें इस बात का बिल्कुल बुरा नहीं लगा वो रेहा द्वारा दिए गए ‘टफ कॉम्पीटिशन’ टैग को कॉम्पलिमेंट के लिए लेती हैं। हालांकि पिछले सप्ताह हुए एक टास्क के दौरान कृष्णा ने भी रेहा को नॉमिनेट किया था।
ये भी पढ़ें– Chhoriyan Chali Gaon: छोरियों के लिए कितना मुश्किल रहा बच्चों को संभालना? जानें उनके अनुभव
कृष्णा की सजा क्या थी?
सजा के तौर पर रेहा ने कृष्णा को बेबी की कैप पहनाई और टिका लगाया। इस अलावा उन्हें एक बोतल दी गई जिसमें करेले का जूस था। सजा के मुताबिक उन्हें इस जूस का एक घूंट सबके सामने पीना पड़ा और कहा गया कि जब वो वापस बसेरा में जाएंगी और अगली सुबह जब तक सभी वापस नहीं आ जाएंगे इस बीच उन्हें जब भी बच्चे के रोने की आवाज आएगी तब रेहा उन्हें अपने हाथों से ये जूस पिलाएंगी।
टास्क के बाद कौन-कौन है सेफ?
बच्चे संभालने के टास्क में 11 में से 5 छोरियां सेफ हो गईं। इस लिस्ट में अनीता हसनंदानी, एरिका पैकर्ड, रेहा सुखेजा, सुमुखी सुरेश और ऐश्वर्या खरे के नाम शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ जो छोरियां इस टास्क को सही से नहीं निभा पाईं वो 6 छोरियां अनसेफ थीं। ऐश्वर्या और कृष्णा के अलावा अभी घर में बाकी 9 छोरियां सेफ हैं। अब देखना ये होगा कि रणविजय आगे इन छोरियों और क्या क्या अनोखा करवाते हैं ?
ये भी पढ़ें– Chhoriyan Chali Gaon: बच्चे पालने का टास्क जीतकर कौन बनी छोरी नंबर वन? किस कंटेस्टेंट को किया नॉमिनेट
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
42 mins agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
45 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
15 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
18 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
19 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
19 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines