Chhoriyan Chali Gaon: जीटीवी का रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ इन दिनों जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। शो को लेकर हर रोज नए-नए अपडेट्स सामने आते रहते हैं। शो के प्रोमो में छोरियां का हाल भी दिख जाता है। इस बीच अब हम आपको उन चुनौतियों के बारे में बता रहे हैं, जो अब तक छोरियों ने झेली हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…
छोरियों को करना पड़ा चुनौतियों का सामना
दरअसल, जीटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें छोरियों का हाल दिखाया गया है। सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे छोरियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो में बब्बन धूलिया, छोरियों को हर एक जानकारी दे रहे हैं। साथ ही चुनौतियों के बारे में बता रहे हैं। ऐसा वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है।
बब्बन की रिपोर्टिंग जारी
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले छोरियां सोती नजर आ रही हैं, जिन्हें दादी उठाती है और कहती हैं कि इतनी देर तक कौन सोता है। इसके बाद वीडियो में सभी खातून दांतून करती नजर आ रही हैं। इस दौरान सभी बातें भी करती दिखीं। इसके बाद छोरियां चूल्हे में आग लगाती नजर आई और बब्बन अपनी रिपोर्टिंग जारी रखते हैं।
अंजू बनी पहले टास्क की विनर
इतना ही नहीं बल्कि वीडियो में छोरियां गोबर भी उठाती दिखी। कोई बरतन साफ कर रहा है, तो कोई झाडू लगा रहा है। छोरियों को भैंस का ताजा दूध पिलाया गया और इसके बाद उन्होंने भैंस का दूध निकाला भी और इस तरह पहले टास्क की विनर बनी अंजू मैडम। जी हां, छोरी नंबर वन कोई और नहीं बल्कि अंजू रही हैं।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
अब अगले टास्क में एक नई शिक्षा, एक नई परीक्षा और एक नया परिणाम सामने आएगा। इस वीडियो पर यूजर्स ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि क्या शो है? दूसरे यूजर ने लिखा कि बब्बन की रिपोर्टिंग कमाल है। तीसरे यूजर ने लिखा कि बधाई हो, पहला टास्क जीतने के लिए। इस तरह यूजर्स वीडियो को देखकर कमेंट्स कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Chhoriyan Chali Gaon: 11 छोरियों की विदाई पर छलकीं आंखें, अंदर से कैसा दिखता है नया घर?
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
4 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 hr agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 hr agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
3 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
3 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
14 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
18 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
21 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
22 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines