Chhoriyan Chali Gaon: जी-टीवी का नया नवेला रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ सुर्खियों में छाया हुआ है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में छोरियों ने खुद को साबित करने के लिए अग्नि परीक्षा दी। सोशल मीडिया पर अनीता हसनंदानी के टास्क का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसको लेकर उनकी काफी तारीफ की जा रही है। वहीं लेटेस्ट एपिसोड में डेंजर जोन में आई 6 छोरियों के बीच एलिमिनेशन राउंड देखने को मिला। डेंजर जोन से बाहर वाली छोरियों ने एक छोरी को सेफ कर दिया। चलिए आपको भी बताते हैं कंटेस्टेंट्स ने किसे सेफ किया और एलिमिनेशन राउंड में क्या हुआ?
यह भी पढ़ें: Chhoriyan Chalo Gaon में अब तक कौन-कौन हुआ नॉमिनेट? डेंजर जोन में पहुंची ये 4 हसीनाएं
कौन-कौन थीं नॉमिनेट?
रणविजय सिंह के रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ में लेटेस्ट टास्क को जीतकर कृष्णा श्रॉफ नंबर 1 छोरी बन गई। इसके बाद उन्होंने रेहा के माथे पर राख लगाकर नॉमिनेट कर दिया। अब रेहा के नॉमिनेट होने के बाद नॉमिनेटेड छोरियों में रमीत संधू, अंजुम फाकिह, अनिता हसनंदानी, कृष्णा श्रॉफ और सुमुखी शामिल हो गईं।
कौन हुआ सेफ?
वहीं जो छोरियां नॉमिनेटेड नहीं थी उन्हें नॉमिनेटेड छोरियों में से किसी एक को बचाना था। जहां कृष्णा श्रॉफ को छोरियों ने 3 वोट्स देकर सेफ कर लिया। इसके बाद अनिता, रेहा, रमीत, सुमुखी और अंजुम में से किसी एक को गांव से बाहर जाना था। रणविजय सिंह ने ये जिम्मेदारी गांव के पंच के हाथों में सौंप दी। पंच को मिलकर इन पांच छोरियों में से किसी एक का नाम लिखना था जिसे एलिमिनेट करना चाहते हैं। हालांकि पंच ने किसी भी छोरी का नाम नहीं लिखा और पांचों में से कोई भी छोरी गांव से बाहर होकर अपने घर नहीं गई।
कोई नहीं हुआ शो से बाहर
‘छोरियां चली गांव’ के पहले हफ्ते में एक भी छोरी का सफर खत्म नहीं हुआ। लेकिन अब छोरियों के बीच कॉम्पीटिशन बढ़ गया है। इन छोरियों को अब दूसरे हफ्ते में खुद को सेफ रखने के लिए टास्क में जान झोंकनी पड़ेगी। शो की बात करें तो इस शो को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसे पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Chhoriyan Chali Gaon: दातुन, गोबर, झाड़ू, चूल्हा और…, छोरियों ने अब तक क्या-क्या झेलीं चुनौतियां?
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 hr agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
12 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
16 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
20 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
20 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines