हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

12वीं फेल होते हुए नेशनल प्लेयर बनी मिल वर्कर की बेटी, Laapataa Ladies की इस एक्ट्रेस को पहचाना?

Chhaya Kadam: एक ऐसी एक्ट्रेस जो 12वीं में हुई फेल, नेशनल लेवल कबड्डी प्लेयर बन लूटी तारीफ और मंजू माई बन लोगों के दिलों पर छाई। क्या आपने पहचाना कि आखिर कौन हैं ये एक्ट्रेस… अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन
Chhaya Kadam

Chhaya Kadam: हर एक स्टार की अपनी एक कहानी होती है। कई लोगों को लाइफ में बहुत संघर्ष का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो कभी कबड्डी प्लेयर थी, लेकिन आज वो मंजू माई बनकर लोगों के दिलों पर छाई हुई हैं। अभी भी नहीं समझे… अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं वो अभिनेत्री?

‘मंजू माई’ बन जीता दिल

दरअसल, हम बात कर रहे हैं ‘लापता लेडिज’ की मंजू माई यानी अभिनेत्री छाया कदम की, जिन्होंने मंजू माई बनकर लोगों का दिल जीत लिया है। हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘लापता लेडिज’ वैसे तो सिनेमाघरों में छा चुकी हैं, लेकिन इस फिल्म ने ओटीटी पर भी आते ही कमाल कर दिया। इस फिल्म में ‘मंजू माई’ बनी छाया ने अपना एक अलग ही अंदाज दिखाया है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

12वीं में हुई फेल

छाया के संघर्ष की बात करें तो उन्होंने अपनी लाइफ में कई चीजें देखी हैं। मुंबई के एक मिडिल क्लास परिवार में जन्मीं छाया कमाल की अदाकारा हैं। उनके पिता एक मिल में काम किया करते थे। एक्ट्रेस जब 12वीं क्लास में पढ़ती थी, तो वो 12वीं में फेल हो गई थी। उन्होंने कहा था कि लाइफ में सफलता और असफलता आती-जाती रहती हैं, लेकिन निराश होने की कोई वजह नहीं होती।

विज्ञापन

नेशनल लेवल कबड्डी प्लेयर

छाया ने कहा था कि हर किसी को अपनी लाइफ में खुद को साबित करने का दूसरा मौका जरूर मिलता है। हालांकि लाइफ कभी दूसरे नंबर पर नहीं आती। हां, कई बार ऐसा होता ही लोग फेल होने के बाद आत्महत्या को चुन लेते हैं। बता दें कि उन्होंने सथाये कॉलेज, विले पार्ले में एडमिशन लिया था, जहां उन्होंने राज्य स्तर पर कबड्डी खेली और टेक्सटाइल डिजाइन में स्नातक की डिग्री हासिल की। इतना ही नहीं छाया अपने स्कूल में स्टेज पर परफॉर्म करने में भी आगे रहती थी।

अजय देवगन के साथ की पहली हिंदी फिल्म

बता दें कि छाया की पहली फिल्म बैमानुस (2010) थी, जो आज तक रिलीज नहीं हुई, लेकिन उन्होंने अपनी पहली हिंदी फिल्म अजय देवगन के साथ की, जिसमें एक्टर के साथ उनका एक सीन था। साल 2013 में आई सिंघम रिटर्न्स में छाया ने अजय के साथ काम किया था। छाया ने अपनी लाइफ में कभी हार नहीं मानी और उन्होंने हमेशा ही अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Shreyas Talpade को क्यों आया Heart Attack? एक्टर ने कहा था- मैं मर चुका था, मेरा दूसरा…

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola