Chhavi Mittal Cryptic Post: पॉपुलर एक्ट्रेस छवि मित्तल (Chhavi Mittal) ब्रेस्ट कैंसर का सामना करने के बाद कई लोगों के लिए मिसाल बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने जब फैंस को कैंसर से पीड़ित होने की खबर सुनाई तो सभी लोग घबरा गए थे। हालांकि, एक्ट्रेस ने हिम्मत नहीं हारी और वो इस जानलेवा बीमारी से लड़ाई लड़कर अब एकदम ठीक हो चुकी हैं। लेकिन अब उन्होंने अपनी उस जर्नी को याद कर एक भावुक नोट शेयर किया है। एक्ट्रेस का दो साल बाद कैंसर से जंग के दौरान लोगों के उनके प्रति बर्ताव पर दर्द छलका है। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपनी पूरी जर्नी दिखाई है।
बीच राह में अपनों ने छोड़ा साथ
इस वीडियो में उनकी सर्जरी से लेकर उनके रिकवरी होने तक की जर्नी दिखाई दे रही है। इस दौरान छवि मित्तल ने बताया है कि उन्हें अपनी फिजिकल स्ट्रेंथ पर तो नाज है लेकिन इस दौरान मेंटल हेल्थ काफी खराब हो गई थी। इन बुरे हालातों में उन्होंने अपने कई दोस्तों को खोया है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने लिखा, ‘कैंसर को लेकर मेरा एक्सपीरियंस बहुत दर्दनाक रहा है इसलिए नहीं कि मैं शारीरिक दर्द नहीं सह पैन रही थी बल्कि इसलिए क्योंकि इस हाल में भी मेरे खुद के लोगों ने मेरे साथ गलत किया। वो मेरे साथ इंसेंसिटिव रहे, मुझे भूल गए और मेरा हाल भी नहीं पूछा।’
एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द
उन्होंने अपने नोट में आगे कहा, ‘इतना ही नहीं उन लोगों ने मुझे जज किया मैंने अपनी रक्षा खुद की। मुझे लगता है कि मैं आज एक मजबूत इंसान हूं क्योंकि मैं इस बात की चिंता नहीं करती कि दूसरे मेरे बारे में क्या सोचेंगे और ये मेरे लिए सबसे बड़ी रिहाई रही है। न उम्मीद = न निराशा। किसी की भी जिंदगी परफेक्ट नहीं होती और न ही मेरी है। तो इसलिए मैं अपनी असुविधा और बाधा से खुद डील कर सकती हूं। और अपनी जरूरतों के लिए सेंसिटिव होना खुशी की तरफ मेरा पहला कदम है।’
यह भी पढ़ें: Thalapathy Vijay के हाथों और सिर पर दिखी चोट, तस्वीरें देख घबराए फैंस
छवि 2.0 का हुआ जन्म
एक्ट्रेस ने आखिर में कहा, ‘नहीं, अभी तक मैं वहां नहीं पहुंची हूं और मैं अभी भी छोटे-छोटे स्टेप्स ले रही हूं लेकिन अब मैं यहां पहुंच गई हूं.. 2 साल.. एक वक्त पर बस एक ही चीज। मुझे अपने रास्ते पर आगे जाने से कौन रोक सकता है! छवि 2.0 को हैप्पी बर्थडे।’ अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोगों को इस तरह से इंस्पायर करने में सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं और उन्हें अपनी इंस्पिरेशन भी बता रहे हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
16 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
18 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
19 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
21 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
22 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines