TV Actress Comeback After Defeating Cancer: टेलीविजन इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री और निर्माता छवि मित्तल एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस बार वो अपने नए शो ‘पति, पत्नी और बेबी’ के जरिए दर्शकों का दिल जीतने आ रही हैं। खास बात ये है कि छवि न सिर्फ इस शो का हिस्सा हैं, बल्कि उन्होंने इसे अपने पति मोहित मलिक के साथ मिलकर शो को प्रोड्यूस भी किया है। ये शो 18 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि अभिनेत्री ब्रेस्ट कैंसर को हराकर फिर से टीवी पर कमबैक करने जा रही हैं।
टीवी पर ‘कमबैक’ को लेकर बोलीं एक्ट्रेस
‘डीएनए इंडिया’ के साथ एक्सक्लुसिव बातचीत करते हुए छवि ने अपने टीवी पर वापसी के बारे में बात करते हुए कहा, ‘ये मेरी वापसी है, लेकिन मैं इसे सिर्फ एक एक्टिंग के तौर पर नहीं देखती। ये मेरे करियर का अगला बड़ा कदम है, क्योंकि इस शो को बनाने और प्रोड्यूस करने का एक्सपीरियंस भी मुझे मिल रहा है।’ वो मानती हैं कि इस शो के जरिए दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा, क्योंकि ये एक ऐसा जॉनर है जो हाल के दिनों में टीवी पर कम ही देखने को मिलता है।
‘बिग बॉस 18’ को ठुकरा दिया
इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी ‘बिग बॉस’ के सीजन में हिस्सा लेने का सोचा था, तो छवि ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा, ‘मुझे ‘बिग बॉस 18’ के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन मैंने जानबूझकर इस शो का हिस्सा ना बनने का फैसला लिया। मेरी जिंदगी में इस वक्त बहुत कुछ चल रहा है और ‘बिग बॉस’ के लिए मुझे अपनी सारी चीजें छोड़नी होतीं। मैं इसे संभाल नहीं पाती।’ उन्होंने आगे बताया, ‘मैं एक ऐसी इंसान हूं जो नेगेटिविटी और राजनीति को नहीं सहन कर सकती। इस समय मेरी स्थिति ऐसी नहीं है कि मैं उस माहौल में रहकर खुद को बेहतर महसूस करा सकूं।’
छवि ने कैंसर को हराया
अप्रैल 2022 में छवि मित्तल को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘अब मैं ‘छवि 2.0′ बन चुकी हूं। मैं पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और आत्मनिर्भर महसूस करती हूं। अब मैं अपनी जिंदगी में प्राथमिकताएं बेहतर तरीके से तय करती हूं और काम और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन बनाए रखती हूं।’
कैंसर को मात देने के बाद वो खुद को पूरी तरह से नए रूप में देखती हैं। वो मानती हैं कि इस अनुभव ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से और भी मजबूत बना दिया है। उन्होंने कहा, ‘अब मुझे लगता है कि जब मैंने कैंसर को हरा लिया, तो मुझे इस दुनिया में किसी भी मुश्किल को पार करने की ताकत है।’
यह भी पढ़ें: Karanveer Mehra को Bigg Boss 18 में दोहरा झटका, टॉप 5 से बाहर और छिनी अहम पावर
संबंधित खबरें
‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
18 mins agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
2 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
3 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
5 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
6 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
8 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
10 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines