हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Chhavi Mittal के बालों में सेट पर लगी आग, बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस

Chhavi Mittal hair Catching Fire: छवि मित्तल के बालों में आग लगी, जिसका वीडियो खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

विज्ञापन
instagram

Chhavi Mittal hair Catching Fire: अभिनेत्री छवि मित्तल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री के बालों में आग लगी है। हालांकि इसे वक्त रहते ही वहां मौजूद शख्स ने बुझा दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला…

यह भी पढ़ें- Pushpa अभिनेता Jagadeesh Bandari ने अपना गुनाह किया कबूल, जूनियर कलाकार की मौत से जुड़ा है मामला

Chhavi Mittal के बालों में लगी आग

छवि मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अभिनेत्री खड़ी हैं और अचानक से उनके बालों में आग-सी लगती नजर आई। हालांकि वहां मौजूद शख्स ने वक्त रहते इसे बुझा दिया और तुरंत ही एक्ट्रेस ने भी रिएक्ट किया कि मेरे बाल तो नहीं जले? इस पर पीछे से आवाज आती है कि ‘जले’ तो एक्ट्रेस अपने बालों को चेक करती है।

instagram

एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

इस पोस्ट को शेयर करते हुए छवि ने अपने कैप्शन में लिखा कि सेट पर दुर्घटनाएं होती रहती है, लेकिन मेरे बालों में आग लगना मुझे सबसे डरावना लगा, मैं भी गलती से कैमरे में कैद हो गई, व्लॉग अब लाइव है। बायो/कहानी में लिंक। @karanvgrover को भी धन्यवाद क्योंकि उन्होंने आग की लपटों को अपने हाथों से बुझाकर मुझे इससे बचाया। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि छवि जी, प्लीज सावधानी बरतें और ध्यान रखें, उम्मीद है कि आप सुरक्षित होंगी। दूसरे यूजर ने लिखा कि हे भगवान, ये सच में बहुत खतरनाक है, उम्मीद है कि आप ठीक हैं, प्लीज ध्यान रखें। तीसरे यूजर ने लिखा कि भगवान की दया है कि आप ठीक है। फैंस एक्ट्रेस के वीडियो पर चिंता जाहिर कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें