हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सर्जरी के बाद भी खत्म नहीं हुई Chhavi Mittal की मुश्किलें, बीती रात से एक्ट्रेस इस गंभीर समस्या से हैं परेशान

Chhavi Mittal Health Update: छवि मित्तल ने अब एक पोस्ट शेयर कर फैंस का ध्यान खींच लिया है। एक्ट्रेस सर्जरी के बाद कुछ तकलीफों का सामना कर रही हैं। इसका ज़िक्र उन्होंने अब फैंस के सामने किया है।

विज्ञापन
Image Credit: Instagram

Chhavi Mittal Health Update: टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल (Chhavi Mittal) अपने काम के अलावा अपनी हेल्थ को लेकर भी काफी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। जब उन्होंने अपने ब्रैस्ट कैंसर से पीड़ित होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी तो सभी लोग हैरान रह गए थे। हालांकि, एक्ट्रेस ने बड़ी बहादुरी से इस लड़ाई को लड़ा और कैंसर को मात भी दे दी। अब वो अपना सर्जरी मार्क फ्लॉन्ट करते हुए लोगों को अक्सर मोटिवेट करने का काम करती हैं। लेकिन इन दिनों उनकी हालत कुछ ठीक नहीं है। एक्ट्रेस काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग वाले हो जाएं सावधान, Dipika Kakar के साथ हुआ स्कैम; वीडियो शेयर कर बताई धोखे की पूरी कहानी

छवि ने शेयर किया पोस्ट

खुद एक्ट्रेस ने अब अपना हेल्थ अपडेट दिया है। उनका लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर सभी फैंस टेंशन में आ गए हैं और उनके लिए दुआएं भी मांग रहे हैं। दरअसल, अब छवि ने अपनी सेहत को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने एक नोट शेयर कर लिखा, ‘कल रात मुझे सर्जरी वाली जगह पर भारी सूजन आ गई। पता नहीं ये कब खत्म होगा। ये कभी-कभी निराशाजनक हो जाता है। लेकिन मैं रुकी हुई हूं। बायोप्सी रिपोर्ट का अभी भी इंतज़ार है, ध्यान देने के लिए आप लोगों का धन्यवाद।’

विज्ञापन

मायूस दिखीं छवि

इसके साथ छवि ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ आशीर्वाद हैं और कुछ बुरे सपने हैं जिनसे हम सभी गुजरते हैं। मेरा मानना है कि बुरे सपने खत्म हो जाते हैं और धूप वाली उज्ज्वल सुबह का रास्ता देते हैं। मेरी सुबह भी जल्द ही होगी। और जिसे भी ये सुनना होगा, आपको भी सुनेगा।’ अब छवि मित्तल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस के लिए घबराए हुए हैं। वो उन्हें अपना ध्यान देने की भी सलाह देते दिखाई दे रही हैं।

हाल ही में हुआ फ्रैक्चर

बता दें, हाल ही में एक्ट्रेस के घायल होने की भी खबर सामने आई थी। उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था, जिसकी जानकारी छवि ने खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दी। वहीं, अब एक्ट्रेस का क्या हाल ये तो सभी जानते हैं। ऐसे में बस अब तो यही उम्मीद है कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। एक्ट्रेस को तकलीफ में देखकर सभी लोग टेंशन में आ गए हैं। अब देखना होगा एक्ट्रेस अपने अगले अपडेट में क्या बताती हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola