हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhaava का खूंखार विलेन कौन? जिसने आते ही सोशल मीडिया का बढ़ाया 'पारा'

Chhaava Actor Transformation: हाल ही में फिल्म ‘छावा’ का टीजर रिलीज हुआ है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। साथ ही इस टीजर में फिल्म का विलेन हर किसी का ध्यान खींच रहा है।

विज्ञापन
Chhaava

Chhaava Actor Transformation: बीते कुछ टाइम से सोशल मीडिया पर ‘तौबा-तौबा’ ने तहलका मचा रखा था। अब भई विक्की कौशल को लेकर लोग इतने ‘ऑब्सेस्ड’ हैं कि क्या ही कहा जाए। जी हां, विक्की कौशल का जलवा बरकरार है और अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ का टीजर भी रिलीज हो गया है। अब भई विक्की कौशल अगर फिल्म में लीड रोल में हैं, तो जाहिर है कि फिल्म में कुछ ना कुछ को खास होगा ही, जो इस फिल्म के टीजर ने साबित भी कर दिया है। दरअसल, हालिया रिलीज हुए टीजर में फिल्म के ‘विलेन’ की झलक नजर आई, जो बेहद खूंखार है। आखिर कौन हैं ये एक्टर, जिनका ट्रांसफॉर्मेशन सोशल मीडिया का ‘पारा’ बढ़ा रहा है? आइए आपको बताते हैं…

कौन हैं ‘छावा’ का विलेन?

इस फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले कोई और नहीं बल्कि मशहूर एक्टर अक्षय खन्ना हैं। जी हां, अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ में अक्षय विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘छावा’ में अक्षय ‘औरंगजेब’ का रोल निभाएंगे। जैसे ही लोगों ने फिल्म के टीजर में उनकी झलक देखी, तो इंटरनेट का पारा अपने-आप बढ़ गया। अब भई एक तो एक्टर विलेन के रोल में ऊपर से उनका ट्रांसफॉर्मेशन, तो भला सोशल मीडिया पर ‘हाय-तौबा’ ना हो… ऐसा कैसे हो सकता है?

अक्षय कुमार को पहचानना मुश्किल

अक्षय खन्ना इससे पहले इस तरह के रोल में नजर नहीं आए हैं, तो जाहिर है कि फैंस में उन्हें इस रूप में देखने का एक्साइटमेंट लेवल तो बढ़ ही गया होगा। बता दें कि इस फिल्म में ना सिर्फ अक्षय खन्ना बल्कि अक्षय कुमार का भी आप एक बार में नहीं पहचान सकेंगे। अब भई ‘खिलाड़ी’ तो ‘खिलाड़ी’ है, वो भला कैसे पीछे रहे।

विज्ञापन

फिल्म ‘छावा’ का टीजर

जी हां, फिल्म में अक्षय कुमार भी लंबी सफेद दाढ़ी, आंखों में काजल के साथ एक अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं। पहली बार में उन्हें देखकर कोई भी धोखा खा जाएगा। विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ का टीजर आते ही ‘छा’ गया है। जी हां, फिल्म को लेकर अभी से बज बनने लगा है। लोगों में इसके लिए अभी से एक्साइटमेंट बनाने लगा है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर भी इस फिल्म के टीजर के पोस्ट को शेयर किया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया था। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर ‘छावा’ 6 दिसंबर 2024 को ‘धावा’ बोलेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Kashish Kapoor कौन? जो Bigg Boss 18 को बता रहीं बड़ा ऑफर, बोलीं- इसे कौन रिजेक्ट….

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola