Chhaava Star Cast Fees: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘छावा’ आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को 3 स्टार्स मिले हैं। फैंस को विक्की कौशल की एक्टिंग बेहद पसंद आ रही है। हिस्टोरिकल-ड्रामा फिल्म में छत्रपति संभाजी के किरदार में विक्की कौशल को मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं। खास दिन पर रिलीज होने के बाद फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर रूल करने के चांस भी बढ़ गए हैं। वैसे भी रश्मिका को देखने के लिए तो फैंस बेकरार रहते हैं।
‘छावा’ के स्टार्स की फीस रिवील
सभी लोगों ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। विक्की ने वजन हो या स्टंट्स, सबके लिए दिन रात एक कर दिए। उन्होंने फिल्म के लिए पियर्सिंग तक करवाई है। वहीं, रश्मिका फ्रैक्चर पैर के साथ भी फिल्म को प्रमोट कर रही हैं। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) जो फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं, उन्होंने विक्की से बात तक नहीं की क्योंकि उनका किरदार इसकी डिमांड कर रहा था। आइए जब सभी लोगों ने इतनी मेहनत की है तो चलिए जानते हैं उन्हें इसके लिए कितने पैसे मिले हैं। अब ‘छावा’ के स्टार्स की फीस सामने आ गई है।
विक्की कौशल की फीस में गया बजट का 7%
वैसे तो जब भी बड़े स्टार्स साथ आते हैं, तो प्रोड्यूसर्स की बैंड बज जाती है। फिल्म का आधा बजट तो स्टार्स की फीस में ही निकल जाता है। हालांकि, ‘छावा’ की फीस ने मेकर्स के आंसू नहीं निकाले। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 130 करोड़ था और बजट के 13-14% में ही सभी मेन एक्टर्स की सैलरी चुका दी गई है। बताया जा रहा है कि विक्की कौशल इस फिल्म के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं और उन्होंने इसके लिए 10 करोड़ रुपये लिए हैं। विक्की कौशल की सैलरी बजट का करीब 7% है।
यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam के बाद Harshvardhan Rane की नई फिल्म का ऐलान, ‘चिंगारी नहीं आग बनकर भड़केगा इश्क’
अक्षय खन्ना की फीस में हुई कटौती
वहीं, रश्मिका मंदाना ने भी फिल्म के लिए अपनी फीस नहीं बढ़ाई। एक्ट्रेस ने ‘छावा’ के लिए 4 करोड़ ही चार्ज किए हैं। रश्मिका ने यही अमाउंट ‘एनिमल’ के लिए भी वसूल की थी। अक्षय खन्ना की फीस में कटौती हुई है। ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) के लिए एक्टर को 2.5 करोड़ का भुगतान किया गया है, जबकि इस फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ 2 करोड़ ही चुकाए गए हैं। हालांकि, फीस को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
10 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
13 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
14 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
18 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
19 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
19 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
21 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines