Chhaava Controversy: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ पर रिलीज से पहले खतरे के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री उदय सामंत ने फिल्म के आपत्तिजनक सीन को हटाने की मांग रखी थी। उन्होंने कहा था कि अगर ‘छावा’ से डांस नंबर नहीं हटाया गया तो फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी। फिल्म पर बवाल बढ़ता देख डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने कहा है कि वह फिल्म से आपत्तिजनक सीन को हटा देंगे।
क्या बोले डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर?
फिल्म ‘छावा’ के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेवा के नेता अमय खोपकर के साथ MNS के प्रमुख राज ठाकरे से मिलने के लिए पहुंचे थे। बातचीत के दौरान उतेकर ने कहा कि वह फिल्म से आपत्तिजनक सीन को हटा देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ‘छावा’ की रिलीज से पहले प्रीमियर होगा जिसमें जो इतिहासकार और संबंधित लोग हैं, उन्हें बुलाया जाएगा और फिल्म को दिखाया जाएगा।
डायरेक्टर ने आगे कहा, ‘अगर किसी को फिल्म से दुख हुआ है तो उस सीन को हटा दिया जाएगा। सीन हटाने में हमें कोई दिक्कत नहीं है। फिल्म से ज्यादा जरूरी है महाराष्ट्र के लोग और उनका इतिहास।’
यह भी पढ़ें: Chhaava को लेकर क्यों बढ़ रहा विवाद? मंत्री बोले- सीन हटाओ वरना रिलीज नहीं होने देंगे
किस सीन पर मचा विवाद?
बता दें कि फिल्म ‘छावा’ का ट्रेलर जब से रिलीज किया गया है, उसके बाद से विवाद शुरू हो गया है। मराठा समूह की तरफ से फिल्म के एक सीन पर आपत्ति जताई गई है। मराठा संगठन संभाजी ब्रिगेड ने फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के डांस नंबर पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि फिल्म में डांस के जरिए संभाजी महाराज का अपमान किया गया है। इसके बाद से कई राजनीतिक पार्टियों ने ‘छावा’ के सीन पर आपत्ति जताई है।
जाहिर है कि ‘छावा’ में विक्की कौशल संभाजी और रश्मिका मंदाना येसूबाई के किरदार में हैं। वहीं अक्षय खन्ना औरंगजेब के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को अगले महीने 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
15 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines