Chhaava in Multiplex: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में लगातार तहलका मचा रही है। 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म पर दर्शक जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। इस बीच गुजरात के भरूच से चौंकाने वाली खबर आई है। शहर के एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म का क्लाइमैक्स देखकर एक दर्शक इतना आक्रोश में आ गया कि उसने स्क्रीन ही फाड़ दी। बताया जाता है कि ‘छावा’ में संभाजी पर मुगल का अत्याचार उससे देखा नहीं गया। इसलिए गुस्से में आकर उनसे स्क्रीन ही फाड़ डाली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस मल्टीप्लेक्स में हुई घटना
बताया जाता है कि ये घटना गुजरात के भरूच शहर में स्थित आर के सिनेमा की है। ये मल्टीप्लेक्स बताया जाता है, जहां विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी थी। फिल्म का क्लाइमैक्स देखने के दौरान एक दर्शक जयेश वसावा आक्रोश में आ गया। मराठों पर मुगलों का अत्याचार देखकर जयेश ने गुस्से में आकर सिनेमा की स्क्रीन को ही फाड़ दिया। इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी जयेश वसावा को गिरफ्तार कर जरूरी कानूनी कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें: Chhaava से Vicky Kaushal का क्लाइमैक्स लुक रिवील, तस्वीर देख यूजर्स कर रहे तारीफ
फिल्म के क्लाइमैक्स में क्या?
फिल्म ‘छावा’ छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी है। विक्की कौशल ने संभाजी महाराज यानी छावा का किरदार निभाया है। अक्षय खन्ना इसमें औरंगजेब का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के क्लाइमैक्स में मराठा और मुगलों का युद्ध दिखाया गया है। इस दौरान संभाजी पर मुगल अत्याचार आपके रोंगटे खड़े कर देगा। बीते दिन विक्की कौशल के मेकअप आर्टिस्ट ने क्लाइमैक्स की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें विक्की को जंजीर से बंधा खून से लथपथ देखा गया था। उनका लुक देख फैंस भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके।
छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड दर्ज कर रही है। ये फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग बन चुकी है। यही नहीं ‘छावा’ विक्की कौशल के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म बनती नजर आ रही है। ये उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन चुकी है। ‘छावा’ के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, चार दिनों के अंदर इस फिल्म ने 140 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ये फिल्म डेढ़ सौ करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
12 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines