Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेरते हुए रिलीज के पहले तीन दिनों में शानदार कमाई की है। ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और इसे दर्शकों से बेशुमार प्यार मिल रहा है। ‘छावा’ ने न सिर्फ दर्शकों को अपनी कहानी से बांध लिया, बल्कि कमाई के मामले में भी फिल्म ने बड़ी सफलता हासिल की है।
बम्पर ओपनिंग के बाद शानदार कलेक्शन
फिल्म ‘छावा’ ने 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग की। विक्की कौशल के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा और फिल्म ने पहले दिन ही इस साल की बम्पर ओपनिंग दर्ज की। इसके बाद 15 फरवरी को फिल्म की कमाई में और इजाफा हुआ और इसने लगभग 37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार यानी 16 फरवरी को फिल्म ने 48.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और कुल मिलाकर तीन दिनों में 117.5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।
अपने बजट के करीब पहुंची फिल्म
फिल्म का बजट करीब 130 करोड़ रुपये के आस-पास था और तीन दिनों में ही फिल्म अपने बजट के करीब पहुंच गई है। ऐसा माना जा रहा है कि सोमवार तक फिल्म अपने बजट को भी पार कर लेगी। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दो ही दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था और अब अनुमान है कि तीन दिनों में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 160 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। ये आंकड़े फिल्म के लिए एक बड़ी सफलता की कहानी बन चुके हैं।
शानदार कहानी और अभिनय
‘छावा’ की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के निधन के बाद की घटनाओं पर आधारित है, जब मुग़ल सम्राट औरंगजेब को ये एहसास हुआ कि दक्खन में अब कोई ऐसा नहीं बचा जो उसकी ताकत को चुनौती दे सके। लेकिन उसे ये नहीं पता था कि छत्रपति शिवाजी महाराज के 24 साल के बेटे संभाजी महाराज यानी विक्की कौशल अपने पिता के स्वराज का सपना आगे बढ़ाने की पूरी ताकत रखते हैं। फिल्म में विक्की कौशल ने संभाजी महाराज के किरदार में जान डाल दी है और रश्मिका ने उनकी पत्नी के रूप में शानदार अभिनय किया है।
इसके अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, विनीत कुमार सिंह, दिव्या दत्ता और दूसरे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, जो कहानी को और भी असरदार बनाते हैं।
फिल्म के आगे का भविष्य
अगर ‘छावा’ इसी तरह से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखती है, तो ये फिल्म आने वाले दिनों में कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म ने अपने पहले तीन दिनों में ही बॉलीवुड में एक नई बम्पर शुरुआत की है, जो साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है।
यह भी पढ़ें: 2025 में Chhaava ही नहीं ये फिल्में भी हुईं 100 करोड़ी, बॉक्स ऑफिस पर जमकर बरसें नोट
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines