Controversial Movies: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का आना-जाना लगा हुआ है। कुछ फिल्में हाल ही में रिलीज हुई है और कुछ रिलीज के लिए तैयार हैं। विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेडे फिल्म ‘छावा’ भी अपनी रिलीज से अब ज्यादा दूर नहीं है, लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही विवाद हो गया। विक्की कौशल की फिल्म ही एक इकलौती ऐसी फिल्म नहीं है, जिसकी रिलीज से पहले बवाल हुआ है। जी हां, इसके पहले भी कई फिल्मों की रिलीज से पहले विवाद हो चुका है। आइए जानते हैं कि वो कौन-सी फिल्में हैं?
किन फिल्मों की रिलीज से पहले हुआ विवाद?
इमरजेंसी
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को रिलीज से पहले ही विवाद का सामना करना पड़ा था। ये फिल्म बीते साल रिलीज की जानी थी, लेकिन सेंसर बोर्ड ने इसको रिलीज करने की अनुमति नहीं दी और फिल्मों में कई कट के बाद इसको रिलीज किया गया। हालांकि, अब इस फिल्म को रिलीज के बाद भी विवाद का सामना करना पड़ रहा है।
लक्ष्मी
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को लेकर चर्चा में हैं। अक्षय की ये फिल्म कमाल कर रही है, लेकिन खिलाड़ी कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी’ को विवाद का सामना करना पड़ा था। इस फिल्म को लेकर विवाद इतना बढ़ा था कि इस पर बैन तक की मांग होने लगी थी। बता दें कि ये फिल्म साउथ की फिल्म ‘कंचना’ का हिंदी रिमेक थी।
उड़ता पंजाब
फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ को लेकर भी विवाद हो चुका है। दरअसल, इस फिल्म में पंजाब में ड्रग का सेवन बढ़ने के केस पर प्रकाश डाला गया था, लेकिन लोगों इसके विरोध में थे क्योंकि लोगों ने इसको लेकर पंजाब की छवि खराब होने की बात रही। सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म में 94 कट और 13 करेक्शन करवाए और इसके बाद ही फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया था।
मणिकर्णिका
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ ही नहीं बल्कि उनकी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ को लेकर भी विवाद हुआ था। इस फिल्म में झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की कहानी को दिखाया गया था। बता दें कि इस फिल्म की रिलीज से पहले सर्व ब्राह्मण महासभा ने रानी लक्ष्मी बाई के किरदार को अपमानित तरीके से पेश करने का आरोप लगाया था।
हैदर
फिल्म ‘हैदर’ जिसमें शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर और तबू ने अहम रोल अदा किया था, उसको लेकर भी विवाद हुआ था। फिल्म पर लोगों ने ये आरोप लगाया था कि इसमें इंडियन आर्मी का नेगेटिव रोल दिखाया गया है और इसके बैन करने की मांग उठी। हालांकि, बाद में फिल्म को रिलीज किया गया था और ये हिट भी हुई थी।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan गंभीर चोट के बाद अचानक ठीक कैसे? उठे सवाल तो डॉक्टर ने दिया जवाब
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
15 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
22 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
23 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines