Cheque Bounce Case: रांची की एक सिविल कोर्ट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर क्रुनाल के खिलाफ धोखाधड़ी और चेक बाउंस मामले में वारंट जारी किया है। शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह झारखंड के फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने अमीषा पटेल और उनकी पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया था।
समन के बावजूद एक्ट्रेस की ओर से कोर्ट के सामने अपना पक्ष नहीं रखने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई थी। जानकारी के मुताबिक, समन जारी होने के बावजूद न तो अमीषा और न ही उनके वकील, कोई भी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। मामले में अगली सुनवाई 15 अप्रैल को निर्धारित की गई है। अमीषा पटेल के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 420 और 120 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूरा मामला क्या है?
शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह ने कहा कि एक्ट्रेस अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर क्रुनाल ने देसी मैजिक नाम की एक फिल्म के निर्माण और प्रचार के लिए उनसे 2.5 करोड़ रुपये लिए। अजय कुमार के मुताबिक, अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर ने कहा था कि फिल्म पूरी होने के बाद वे पैसा ब्याज समेत लौटा देंगे।
फिल्म ‘देसी मैजिक’ की शूटिंग 2013 में शुरू हुई थी। हालांकि अभी तक फिल्म रिलीज नहीं हुई है। जब फिल्म निर्माता ने अमीषा पटेल से अपने पैसे मांगे, तो उन्होंने उसे नहीं लौटाया। काफी इंतजार के बाद अमीषा और उनके बिजनेस पार्टनर की ओर से अक्टूबर 2018 में 2.5 करोड़ रुपये और 50 लाख रुपये के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
10 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
12 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
13 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
13 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
16 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
16 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines