Cheque Bounce Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ रांची कोर्ट ने जारी किया वारंट, जानें पूरा मामला
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Cheque Bounce Case: रांची की एक सिविल कोर्ट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर क्रुनाल के खिलाफ धोखाधड़ी और चेक बाउंस मामले में वारंट जारी किया है। शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह झारखंड के फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने अमीषा पटेल और उनकी पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया था।
समन के बावजूद एक्ट्रेस की ओर से कोर्ट के सामने अपना पक्ष नहीं रखने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई थी। जानकारी के मुताबिक, समन जारी होने के बावजूद न तो अमीषा और न ही उनके वकील, कोई भी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। मामले में अगली सुनवाई 15 अप्रैल को निर्धारित की गई है। अमीषा पटेल के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 420 और 120 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह ने कहा कि एक्ट्रेस अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर क्रुनाल ने देसी मैजिक नाम की एक फिल्म के निर्माण और प्रचार के लिए उनसे 2.5 करोड़ रुपये लिए। अजय कुमार के मुताबिक, अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर ने कहा था कि फिल्म पूरी होने के बाद वे पैसा ब्याज समेत लौटा देंगे।
फिल्म ‘देसी मैजिक’ की शूटिंग 2013 में शुरू हुई थी। हालांकि अभी तक फिल्म रिलीज नहीं हुई है। जब फिल्म निर्माता ने अमीषा पटेल से अपने पैसे मांगे, तो उन्होंने उसे नहीं लौटाया। काफी इंतजार के बाद अमीषा और उनके बिजनेस पार्टनर की ओर से अक्टूबर 2018 में 2.5 करोड़ रुपये और 50 लाख रुपये के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: