Chatrapathi Box Office Collection Day 5: तेलुगू एक्टर साईं बेलमकोंडा श्रीनिवास अपनी फिल्म ‘छत्रपति’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा शानदार किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं, 12 मई को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इस बीच अब इस फिल्म का 5वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि बेलमकोंडा श्रीनिवास और नुसरत भरूचा की इस फिल्म ने 5वें दिन कितनी कमाई की है।
श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा की फिल्म ने 5वें दिन किया इतना कलेक्शन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 5वें दिन 26 लाख का कलेक्शन किया है। वहीं अगर अब इस फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा की फिल्म का कलेक्शन 2.18 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म की कमाई
इसी के साथ अगर इस फिल्म की चार दिनों की कमाई की बात करें को ‘छत्रपति’ ने पहले दिन 45 लाख, दूसरे दिन 60 लाख, तीसरे दिन 53 लाख और चौथे दिन 40 लाख रुपये कमाए हैं।
वी.वी. विनायक ने किया है फिल्म का निर्देशन
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन वी.वी. विनायक ने किया है। वहीं, इस फिल्म में श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा के अलावा भाग्यश्री, शरद केलकर और करण सिंह छाबरा भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की दिलचस्प बात ये है कि ये एक हिंदी फिल्म है, जिसे साउथ के ही निर्माता-निर्देशकों से तैयार किया है। इस फिल्म को तेलुगु, तमिल या किसी और साउथ भाषा में रिलीज नहीं किया जा रहा है।
रिवेंज ड्रामा फिल्म है ‘छत्रपति’
बताते चलें कि 12 मई को रिलीज हुई फिल्म छत्रपति 2005 में तेलुगू फिल्म का रीमेक है, जो कि एक रिवेंज ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को लेकर दर्शको में बहुत एक्साइटमेंट था। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कमाई अब लगातार गिरती जा रही है। इसी के साथ अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म कितना कलेक्शन कर पाती है।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
10 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
11 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
13 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
14 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
16 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
17 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
19 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines