Chatrapathi Box Office Collection Day 3: तेलुगू एक्टर साईं बेलमकोंडा श्रीनिवास अपनी फिल्म ‘छत्रपति’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा शानदार किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं, 12 मई को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इस बीच अब इस फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि बेलमकोंडा श्रीनिवास और नुसरत भरूचा की इस फिल्म ने तीसरे दिन कितनी कमाई की है।
बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा की फिल्म ‘छत्रपति’ ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 53 लाख रुपये का कारोबार किया है। वहीं अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 1.53 करोड़ हो गया है। इसी के साथ अगर फिल्म की कमाई की बात करें तो पहले दिन यानी 12 मई को 0.60 करोड़ का कलेक्शन किया और दूसरे दिन इस फिल्म ने 60 लाख का कारोबार किया है।
वी.वी. विनायक ने किया है फिल्म का निर्देशन
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन वी.वी. विनायक ने किया है। वहीं, इस फिल्म में श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा के अलावा भाग्यश्री, शरद केलकर और करण सिंह छाबरा भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की दिलचस्प बात ये है कि ये एक हिंदी फिल्म है, जिसे साउथ के ही निर्माता-निर्देशकों से तैयार किया है। इस फिल्म को तेलुगु, तमिल या किसी और साउथ भाषा में रिलीज नहीं किया जा रहा है।
धीमी हुई फिल्म की कमाई की रफ्तार
बताते चलें कि 12 मई को रिलीज हुई फिल्म छत्रपति 2005 में तेलुगू फिल्म का रीमेक है, जो कि एक रिवेंज ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को लेकर दर्शको में बहुत एक्साइटमेंट था। वहीं, अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। इसी के साथ अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म कितना कलेक्शन कर पाती है।
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
34 mins ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
1 hr agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
3 hrs agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
3 hrs agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
3 hrs agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines