Chatrapathi Box Office Collection Day 3: धीमी हुई ‘छत्रपति’ की कमाई की रफ्तार, तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन
Edited By Nancy Tomar

Chatrapathi Box Office Collection Day 3
Edited By Nancy Tomar

Chatrapathi Box Office Collection Day 3
Chatrapathi Box Office Collection Day 3: तेलुगू एक्टर साईं बेलमकोंडा श्रीनिवास अपनी फिल्म ‘छत्रपति’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा शानदार किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं, 12 मई को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इस बीच अब इस फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि बेलमकोंडा श्रीनिवास और नुसरत भरूचा की इस फिल्म ने तीसरे दिन कितनी कमाई की है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 53 लाख रुपये का कारोबार किया है। वहीं अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 1.53 करोड़ हो गया है। इसी के साथ अगर फिल्म की कमाई की बात करें तो पहले दिन यानी 12 मई को 0.60 करोड़ का कलेक्शन किया और दूसरे दिन इस फिल्म ने 60 लाख का कारोबार किया है।
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन वी.वी. विनायक ने किया है। वहीं, इस फिल्म में श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा के अलावा भाग्यश्री, शरद केलकर और करण सिंह छाबरा भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की दिलचस्प बात ये है कि ये एक हिंदी फिल्म है, जिसे साउथ के ही निर्माता-निर्देशकों से तैयार किया है। इस फिल्म को तेलुगु, तमिल या किसी और साउथ भाषा में रिलीज नहीं किया जा रहा है।
बताते चलें कि 12 मई को रिलीज हुई फिल्म छत्रपति 2005 में तेलुगू फिल्म का रीमेक है, जो कि एक रिवेंज ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को लेकर दर्शको में बहुत एक्साइटमेंट था। वहीं, अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। इसी के साथ अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म कितना कलेक्शन कर पाती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: