टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा ने अपने नए व्लॉग में सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। राजीव सेन से अलग होने के बाद चारू ने मुंबई छोड़ दी और अब अपनी बेटी जियाना के साथ बीकानेर में रह रही हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि लोग उन्हें महंगे खर्चों को लेकर ट्रोल कर रहे हैं, जैसे कि नया घर खरीदना या फ्लाइट से सफर करना।
“मैंने कभी नहीं कहा कि मैं गरीब हूं”
अपने व्लॉग में चारू ने कहा, “मैं हमेशा आप सबको अपनी जिंदगी की अपडेट देती हूं। कुछ लोगों ने पूछा कि मैंने ट्रेन की बजाय फ्लाइट से क्यों यात्रा की। दरअसल, मुझे एक ब्रांड ने इनवाइट किया था और उन्होंने ही फ्लाइट बुक करवाई थी। कुछ लोगों ने मेरी शॉपिंग की वीडियो बनाकर कहा कि ‘ये तो गरीब है’। सबसे पहले तो मैंने कभी नहीं कहा कि मैं गरीब हूं। भगवान की मेहरबानी से मैं सब कुछ अच्छे से संभाल रही हूं। मुझे किसी की दया नहीं चाहिए। टीवी से मैंने खुद ही ब्रेक लिया है ताकि कुछ नया कर सकूं, ये मेरा अपना फैसला था।”
मुंबई छोड़ने का फैसला क्यों लिया
चारू ने बताया कि मुंबई में उनके पास काम की कोई कमी नहीं थी। लेकिन डेली सोप्स में बहुत वक्त देना पड़ता है और वो अपनी बेटी को ज्यादा समय अकेला नहीं छोड़ सकतीं। इसलिए उन्होंने ब्रांड डील्स और प्रमोशन्स जैसी चीजों पर फोकस करने का फैसला किया। उन्होंने ये भी साफ किया कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि मुंबई में उनका खर्चा नहीं चल रहा था, बल्कि बीकानेर में घर खरीदना एक बेहतर और समझदारी वाला कदम था, क्योंकि वहां किराया नहीं देना पड़ता।
चारू की पर्सनल लाइफ
चारू की शादी 2019 में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से हुई थी। 2021 में दोनों को एक बेटी हुई, जिसका नाम है जियाना। इसके बाद दोनों के रिश्तों में दरार आ गई और जून 2023 में उनका तलाक हो गया।
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
6 mins agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
30 mins ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
53 mins ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
14 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
14 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
17 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
18 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
23 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines