हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'मैं जो करती हूं, उसके लिए ड्रामा..' Charu Asopa ने एक्स पति राजीव सेन पर किया पलटवार

चारु असोपा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए एक्स पति राजीव सेन पर पलटवार किया है। दरअसल, राजीव ने कहा था कि उनके हिसाब से चारु आर्थिक तंगी से नहीं जूझ रही हैं।

विज्ञापन
Charu Asopa File Photo

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारु असोपा जब से मुंबई छोड़कर राजस्थान के बीकानेर में जाकर बस गई हैं, उसके बाद से चर्चा में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने बीते दिन बताया था कि फाइनेंशियल क्राइसिस के चलते उन्हें मुंबई शहर छोड़ना पड़ा है। अब वह ऑनलाइन कपड़ों का बिजनेस शुरू कर चुकी हैं। इस बीच एक्ट्रेस के एक्स पति राजीव सेन ने कहा था कि चारु ये सब उन्हें उनकी बेटी जियाना से दूर रखने के लिए कर रही हैं। अब एक्स पति के कमेंट पर चारु असोपा ने पलटवार किया है। चारु का कहना है कि ‘वह कुछ भी करती हैं तो उसे ड्रामा समझा जाता है।’

चारु ने किया पलटवार

चारु असोपा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने एक्स पति राजीव सेन पर पलटवार किया है। चारु ने लिखा, ‘वाह, ये खूबसूरत है। मैं जो भी करती हूं, इस आदमी के लिए हमेशा ड्रामा ही हो जाता है।’ इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई सारी पोस्ट शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपने ब्लॉग की जानकारी दी है। इसके अलावा एक अन्य स्टोरी में जियाना को देखा जा सकता है, जो एक अन्य महिला के साथ खेल रही हैं।

यह भी पढ़ें: खतरों के खिलाड़ी’ के फैंस के लिए बुरी खबर! नया सीजन शुरू होने से पहले प्रोडक्शन ने खींचा हाथ

क्या बोले थे राजीव सेन?

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में राजीव सेन ने एक्स वाइफ चारु असोपा के मुंबई छोड़कर जाने और फाइनेंशियल क्राइसिस से जूझने पर रिएक्शन दिया था। राजीव ने कहा था, ‘अगर चारु आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं तो अपने भाई और भाभी के साथ क्रूज ट्रिप के खर्च को कैसे मैनेज कर रही हैं? ये बहुत महंगा होता है। अगर चारु ने सभी टिकट के पैसे दिए हैं तो तंगहाली कहां से आ गई? असल में चारु बीकानेर में रियल एस्टेट ढूंढ रही हैं।’

‘बेटी को दूर रखने की मास्टरी कर ली’

राजीव ने आगे कहा, ‘चारु शायद बीकानेर में घर खरीदने का प्लान बना रही हैं। या हो सकता है कि वह घर खरीद चुकी हैं। इसके लिए बहुत पैसों की जरूरत होती है। प्रॉपर्टी लोन सस्ता नहीं होता है। उनके रूटीन ब्लॉग देखकर नहीं लगता कि वो आर्थिक संकट से जूझ रही हैं।’ राजीव ने दावा करते हुए कहा कि ‘चारु आर्थिक तंगी से नहीं जूझ रही हैं बल्कि ये सब इसलिए कर रही हैं जिससे वह बेटी जियाना को उनसे दूर रख सकें। चारु ने उन्हें उनकी बेटी से दूर रखने की मास्टरी कर ली है।’ राजीव ने आगे कहा, ‘मैं अपनी बेटी जियाना से आखिरी बार जनवरी में मिला था। जब मैंने चारु से पूछा था कि क्या मैं अपनी बेटी से मिलने आ सकता हूं इसका चारु ने जवाब नहीं दिया था।’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें