Charu Asopa Talk About Financial Condition: ‘मेरे अंगने में’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘बालवीर’ और अगले ‘जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकीं मशहूर टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। वहीं सिंगल मदर बनकर अपनी 3 साल की बेटी को पाल रहीं एक्ट्रेस आए दिन ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं।
जाहिर है कि चारु ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी की थी। शादी के कुछ ही साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई। आलम ये हुआ कि अब चारु और राजीव अलग हो चुके हैं। वहीं अकेले बेटी को पाल रहीं एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री से भी दूरी बना ली है। इस वजह से उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। हाल ही में चारु असोपा ने इंडस्ट्री को छोड़ने की वजह बताई। साथ में ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया।
चारु ने आर्थिक स्थिति पर की बात
ईटाम्स को दिए इंटरव्यू में चारु असोपा ने अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि ‘मुझे सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता है। लोगों की शिकायत है कि मैं बहुत ट्रैवल करती हूं। अगर मैं ट्रैवल नहीं करूंगी तो मेरा घर कौन चलाएगा? मेरी बेटी की परवरिश कैसे होगी?’
चारु ने आगे कहा कि ‘आप लोग मुझपर कमेंट करते रहें मुझे फर्क नहीं पड़ता है लेकिन दिमाग का इस्तेमाल करते हुए थोड़ा लॉजिकली सोचिए।’
यह भी पढ़ें: Sania Mirza के घर आया नन्हा मेहमान, फैंस हुए कन्फ्यूज
इंडस्ट्री छोड़ने की बताई वजह
बता दें कि चारु असोपा ने टीवी इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। इसकी वजह बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि ‘मेरी बेटी जियाना अभी छोटी है। मुझे उसके साथ घर पर रहना पड़ता है। मैं उसे अकेले नहीं छोड़ सकती। वहीं टीवी शोज में आपको घर से करीब 16-17 घंटे बाहर रहना पड़ता है। वहां कोई टाइम लिमिट नहीं है। मैं इतना टाइम नहीं दे सकती और जियाना को अकेले नहीं छोड़ सकती।’
चारु ने आगे कहा कि ‘अगर मैं जियाना को घर पर छोड़कर चली जाती थी, इससे भी आप लोगों को दिक्कत होती है।’ अपनी क्वालिफिकेशन के बारे में बात करते हुए चारु असोपा ने बताया है कि उन्होंने 4-5 साल की उम्र में स्कूल जाना शुरू किया था। उन्होंने B.Com की डिग्री ली हुई है।
राजीव से ले चुकी हैं तलाक
गौरतलब है कि चारु असोपा और राजीव सेन ने साल 2019 में शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी सिर्फ 2023 तक चल सकी। एक वक्त आया था जब चारु ने राजीव पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। बाद में दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद से चारु अकेले ही सिंगल मदर बनकर बेटी की परवरिश कर रही हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
3 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
7 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
9 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
10 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines