Charu Asopa Rajeev Sen: चारु असोपा और राजीव सेन का रिश्ता एक वक्त पर काफी कंट्रोवर्शियल था। पहले इन दोनों का प्यार, फिर शादी और फिर रोमांस देखने के बाद लोगों ने इनकी तकरार भी देखी है। चारू और राजीव का रिश्ता कई बार टूटा और कई बार संभला है। लेकिन रिश्ते में बार-बार आए उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार इनका तलाक हो ही गया। जब चारु और राजीव ने अपनी शादी तोड़ी तो इन्होंने सारी हदें पर कर दी थीं। दोनों ने एक-दूसरे पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे।
एक्स हसबैंड संग दुबई पहुंचीं चारु
तब लोगों को लगा था कि अब तो इनकी शादी टिक पाने की कोई उम्मीद नहीं और फिर दोनों का तलाक हो गया। लेकिन अब लग रहा है एक बार फिर इनकी स्टोरी में ट्विस्ट आ गया है। सोशल मीडिया पर अब फैंस इनके तलाक पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल, काफी दिन से चारु अपने एक्स हसबैंड राजीव के साथ नजर आ रही हैं। इस वक्त ये एक्स कपल दुबई में छुट्टियां बिता रहा है और इनके साथ इनकी बेटी भी है। अब इस पूरी फैमिली को साथ में खुश और एन्जॉय करते देखकर फैंस भी हैरान हैं।
क्या फिर करीब आए एक्स कपल?
लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या एक्स हसबैंड और वाइफ इस तरह से साथ में घुमते-फिरते हैं और एक-दूसरे के इतने करीब आ सकते हैं? दरअसल, कई दिन से चारु और राजीव दुबई ट्रिप की फोटोज शेयर कर रहे हैं। अब लेटेस्ट पोस्ट में एक्स कपल ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी बेटी के साथ पोज दे रहे हैं। इसके अलावा जियाना और राजीव की बॉन्डिंग भी दिखाई दे रही है। इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा गया है- ‘आत्मा से प्यार।’ अब इन प्यार भरी तस्वीरों पर लोगों ने जमकर कमेंट किए हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: फिर हुए नॉमिनेशन टास्क में 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट, लिस्ट में किस-किसका नाम?
लोगों ने कैसे किया रिएक्ट?
एक फैन ने लिखा, ‘आशा है कि जियाना आप दोनों को फिर से साथ लाएगी क्योंकि आप दुनिया के सबसे अच्छे मां और पिता हैं।’ एक कमेंट आया, ‘राजीव, लगता है तुम्हें फिर से जियाना की मां से प्यार हो गया है।’ एक शख्स ने पूछा, ‘आप लोग इतने कन्फ्यूज्ड क्यों हैं?’ एक कमेंट आया, ‘इनका नाम का तलाक हुआ है बस, काम सारे हो रहे हैं।’ एक फैन ने गुजारिश करते हुए कहा, ‘चारु प्लीज शादी कर लो राजीव से दोबारा।’ तो कोई बोला, ‘मुझे नहीं पता कि आजकल यह क्या चलन है… जितनी जल्दी हो सके तलाक ले लो… फिर जीवन भर के लिए दोस्त बन जाओ… मुझे आश्चर्य है कि बच्चे ऐसी चीजों से कैसे निपटते हैं…।’
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
20 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines