हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Charu Asopa ने इंडस्ट्री का खोला काला चिट्ठा, Casting Couch को लेकर बोलीं- मेरा तीन दिन तक...

विज्ञापन
Charu Asopa

Charu Asopa: मशहूर टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा ने कास्टिंग काउच के अपने अनुभव को साझा किया है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से लेकर ‘देवों के देव महादेव’ जैसे पॉपुलर शो का हिस्सा रहीं चारू असोपा ने बताया कि एक बार तो उन्हें ऐसा बुखार चढ़ गया था कि वह तीन दिन तक बिस्तर से नहीं उठी थीं।

एक इंटरव्यू में चारु असोपा ने बताया कि जब वह बीकानेर से पहली बार मुंबई आईं तो उन्हें लगता था कि यहां उन्हें काम मिलेगा और वह हिरोइन बन जाएंगी। वह आगे बताती हैं कि वह पहली बार मुंबई आई तो उनके साथ परिवार वाले भी आए थे। हालांकि, किराए पर घर लेने के बाद पिता और भाई वापस लौट गए और मां उनका साथ देने के लिए वहीं रहीं।

उन्होंने बताया कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी अपने सपनों को मरने नहीं दिया और कठिनाइयों का सामना करते हुए सफलता प्राप्त की।

यह भी पढ़ेंः कितना आता है Shah Rukh Khan के घर का बिजली बिल? एक्टर ने किया खुलासा

कास्टिंग काउच पर क्या बोलीं Charu Asopa?

चारू बताती हैं कि जब वह पहली बार मुंबई आईं तो उनकी उम्र 20-21 साल थी। एक बार उन्हें मूवी मीटिंग के लिए बड़े प्रोड्यूसर से कॉल आया। उन्होंने कहा, ‘मैं जिस प्रोडक्शन हाउस के बारे में बात कर रही हूं, वह बहुत नामी है। कास्टिंग डायरेक्टर ने तब मेरे सामने एक कॉन्ट्रैक्ट रख दिया। मेरे हाथ में पेन था और मैं साइन करने ही वाली थी। लेकिन फिर जो बात उन्होंने कही उसके बाद मुझे तीन दिन तक बुखार नहीं उतरा था। इसके बाद मैंने हाथ जोड़े और साफ मना कर दिया।’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें