Charu Asopa Daughter: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा (Charu Asopa) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी ने काफी लाइमलाइट बटोरी थी। सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की भाभी बनते ही चारु असोपा ने सबका ध्यान खींच लिया था। कभी राजीव संग उनकी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर बवाल मचाती थीं तो कभी इन दोनों के आरोप सुनकर लोग भी हैरान रह जाते थे। चारु और राजीव का रिश्ता कई उतार-चढ़ाव से गुजरा है।
राजीव ने बेटी के साथ बिताए 2 दिन
हालांकि, आखिर में इनकी शादी टूट ही गई और अब चारू और राजीव तलाक लेकर अलग हो गए हैं। वहीं, चारु अपनी बेटी जियाना के साथ रह रही हैं। ये बात अलग है कि जियाना की परवरिश चारू और राजीव मिलकर कर रहे हैं। राजीव को जैसे ही वक्त मिलता है तो वो समय निकालकर बेटी के साथ टाइम स्पेंड करने पहुंच जाते हैं। अभी राजीव ने पूरे 2 दिन अपनी बेटी के साथ ही बिताए हैं। लेकिन इन दो दिनों के बाद जियाना का क्या हाल है, वो जानकर आपका भी दिल टूट जाएगा।
रात में उठकर रोने लगी जियाना
अपने हालिया डेली व्लॉग में चारु असोपा ने बेटी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। चारु ने अपने व्लॉग में दिखाया कि जियाना अपने पापा के साथ कैसे टाइम स्पेंड कर रही है। राजीव बेटी को प्यार से नेल पेंट लगा रहे हैं। लेकिन दो दिन बाद जब राजीव लौटे तो उनकी बेटी उन्हें इतना मिस करने लगी कि वो रात में उठ-उठकर रोने लगती है। चारु ने बताया है कि जियाना अब रात में उठकर अपने पापा को मिस करते हुए रोने लगती है और अगले दिन चिड़चिड़ी हो जाती है।
यह भी पढ़ें: टीवी की सीता को हुई ‘एंडोमेट्रियोसिस’ नाम की बीमारी, ऑपरेशन की आई नौबत!
बेटी को कैसे संभालती हैं चारु?
हालांकि, चारु अपनी बेटी को चियर अप कर ही देती हैं। लेकिन वो अभी इतनी छोटी है कि मां-बाप के अलग होने के बाद उसकी जिंदगी एक आम बच्चे से अलग हो गई है। ऐसा नहीं है कि जियाना अपने पापा से नहीं मिल सकती, लेकिन वो रोज पापा के साथ टाइम स्पेंड नहीं कर पाती। वहीं, चारु अब बेटी के साथ-साथ काम पर भी ध्यान दे रही हैं ताकि वो बेटी की सभी जरूरतें पूरी कर सकें।
संबंधित खबरें
कौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
1 hr agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
1 hr agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
4 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
5 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
6 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
8 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
8 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
21 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines