हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शादी, झगड़े और फिर आरोप लगाकर दिया तलाक; अब एक्स हसबैंड को ही डेट कर रही हैं टीवी की ये हसीना

Tv Actress Dating Ex Husband: टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस तलाक देकर अपने ही पति को डेट कर रही हैं. ये कहानी किसी फिल्म की लगती है, लेकिन हकीकत में एक एक्ट्रेस ये सब करती हुई नजर आ रही हैं. ये कौन हैं? चलिए जानते हैं.

विज्ञापन
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस एक्स हसबैंड को एक और मौका दे रही हैं। (Photo Credit- Instagram)

Tv Actress Dating Ex Husband: टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ में कंट्रोवर्सी के लिए जानी जाती हैं. इनका काम कम और लव लाइफ ज्यादा सुर्खियां बटोरती है. इस अदाकारा ने जिस तरह से शादी कर सभी को चौंकाया था, वैसे ही उनके तलाक ने भी जमाने को हैरान कर दिया था. ये कोई और नहीं बल्कि ‘मेरे अंगने में’ फेम एक्ट्रेस चारु असोपा हैं. चारु ने एक सगाई टूटने के बाद सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से साल 2019 में शादी रचाई थी. इसके बाद इन दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने प्राइवेट मोमेंट्स की तस्वीरें शेयर कर सभी को चौंका दिया था. इस कपल को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें: कौन हैं वो सिंगर जिनसे खुद AR Rahman ने मांगी थी माफी? अनूप जलोटा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग अफेयर का लगा था आरोप

कई बार लड़खड़ाया चारु और राजीव का रिश्ता

हैप्पी मैरिड लाइफ दिखाते-दिखाते कब इनकी शादी में दरार आ गई, ये तो उन्हें पता ही नहीं चला. चारु और राजीव की शादीशुदा जिंदगी काफी कंट्रोवर्शियल रही है. दोनों ने पब्लिक्ली एक-दूसरे पर संगीन आरोप लगाए हैं. एक-दूसरे के खिलाफ व्लॉग बनाकर और इंटरव्यू देकर चारु असोपा और राजीव सेन ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी. इस एक्स मैरिड कपल ने एक-दूसरे पर चीटिंग जैसे इल्जाम भी लगाए हैं. राजीव ने तो बाकायदा एक एक्टर का नाम लेते हुए चारु पर बेवफाई का आरोप लगाया था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Kunicka Sadanand को मिले 2 अंधभक्त, घर के खिलाफ होने का भी इन कंटेस्टेंट्स को नहीं डर

सालों पहले लिया था तलाक

चारु भी लगातार राजीव के खिलाफ बयान देती रहीं. इसके बाद दोनों ने तलाक का ऐलान करके सभी को यकीन दिला दिया था कि अब ये अलग हो रहे हैं. हालांकि, इस बाद दोनों ने अपनी शादी को एक और चांस दिया और फिर ये पेरेंट्स बने. बेटी होने के बाद भी इन दोनों के मतभेद कम नहीं हुए और दोबारा अनबन शुरू हो गई. आखिर में साल 2023 में चारु और राजीव का तलाक हो गया. अब चारु अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं और राजीव जब चाहे अपनी बेटी से मिलने पहुंच जाते हैं.

विज्ञापन

अब फिर डेट कर रहे चारु और राजीव

वहीं, अब एक बार फिर तलाक के बाद चारु और राजीव एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इस एक्स मैरिड कपल ने अपने अटपटे रिश्ते से एक बार फिर सबका अटेंशन ग्रैब कर लिया है. राजीव और चारु बेटी के साथ फिर से इंटरनेशनल ट्रिप पर हैं और डेट नाईट की रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर लोगों को चौंकाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे. अब लगता है कि ये दोनों एक बार फिर शादी करने के इरादे में हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola