Charu Asopa Break Silence On Trolling: चारु असोपा हाल ही में दुबई से वापस लौटी हैं। एक्ट्रेस अपने एक्स हसबैंड और बेटी के साथ छुट्टियां मनाने दुबई गई थीं। वहां से वो रोज तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही थीं, जिसे देख लोगों ने जमकर उनके ऊपर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने तो चारु को राजीव के साथ एन्जॉय करता देख न सिर्फ उन पर आरोप लगाए बल्कि उनके कैरेक्टर को भी जज किया। अब चारु का सोशल मीडिया अकाउंट इसी तरह के कमेंट से भर चुका है।
ट्रोलर्स को चारु ने दिया मुंहतोड़ जवाब
ऐसे में एक्ट्रेस ने तंग आकर अपना एक व्लॉग शेयर किया है जिसमें वो इन सभी लोगों को मुंहतोड़ जवाब देती हुई नजर आ रही हैं। इस व्लॉग का नाम ही है ‘कुछ तो लोग कहेंगे!’ बता दें, अब चारु असोपा अपनी बेटी के साथ दुबई से लौट चुकी हैं और आते ही उन्होंने लोगों की भद्दी टिप्पणियां पढ़ीं और इसके ऊपर रिएक्शन भी दिया। चारु ने बताया कि लोग कह रहे हैं कि ‘इन लोगों ने तो डाइवोर्स का मजाक बना रखा है।’ अब इस पर चारु ने लोगों से सवाल किया कि आप लोग क्या चाहते हैं अगर मेरा तलाक हो गया तो क्या मैं अपनी बेटी को किसी से न मिलने दूं?
क्या बेटी को पिता से दूर कर रही हैं चारु?
इसके अलावा एक्ट्रेस ने उस आरोप पर भी चुप्पी तोड़ी है जिसमें उन्हें कहा गया था कि वो एक बाप से उसकी बेटी को दूर कर रही हैं। चारु ने कहा, ‘दूर नहीं कर रही हूं, इसलिए तो हम मिल रहे हैं।’ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो चारु को लालची तक कह दिया है। उन लोगों के दावे हैं कि एक्ट्रेस लग्जरी के पीछे भाग रही हैं। अब इस बारे में चारु का कहना है कि अगर वो लालची होती या पैसे के पीछे भाग रही होतीं, तो वापस अपने घर क्यों आती?
यह भी पढ़ें: ‘2 पर क्यों रुके हो 4 -5 शादियां करो’, Payal Malik के बयान पर Devoleena Bhattacharjee ने किया पलटवार
एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दी सलाह
चारु ने अब लोगों को सलाह दी है कि वो कमेंट्स करें क्योंकि उन्हें फर्क नहीं पड़ता, लेकिन एक बार कमेंट करने के बाद खुद भी उसे पढ़ लें ताकि उन्हें समझ आए कि वो क्या लिख रहे हैं। एक्ट्रेस ने इन ट्रोलर्स को अंतर्यामी बताया है जो सब कुछ जानते हैं। सुष्मिता सेन की एक्स भाभी का कहना है कि वो अपनी बेटी से सारे रिश्ते नहीं छीनना चाहतीं। जियाना के पास पिता हैं, दादा-दादी हैं, नाना-नानी हैं, बुआ है और सब रिश्तों से वो अपनी बेटी को दूर कर सिर्फ मां का प्यार नहीं देना चाहतीं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines