मुंबई: चारु असोपा (Charu Asopa) और राजीव सेन (Rajeev Sen) के सेन रिश्ते को एक बार फिर नजर लग गई है। दोनों के बीच फिर से अनबन शुरू हो गई है और अब इस जोड़ी ने तलाक (Charu & Rajeev taking Divorce) लेने का पक्का मन बना लिया है।
साल 2019 जून में इन दोनों ने बड़ी ही धूम-धाम से शादी की थी लेकिन ये रिश्ता तलाक की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले भी कई बार दोनों को अपने व्यक्तिगत मुद्दों से एक दूसरे से सरोकार ना रखते हुए अलग होने की बात कहते हुए सुना गया है।
हालांकि, बाद में, चारु और राजीव दोनों ने ही अपनी बेटी जियाना के भविष्य के लिए साथ रहने का फैसला किया अपनी शादी को एक और मौका दिया।
लेकिन, अब एक बार फिर दोनों एक दूसरे के आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव ने चारु को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है, तो वहीं चारू ने भी सोशल मीडिया से अपनी और राजीव की सभी तस्वीरें हटा दी हैं। चारु ने खुलासा किया कि उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दे दी है, क्योंकि वो हर लड़ाई के बाद राजीव के गायब होने की आदत से अपना आपा खो चुकी हैं।
खबरों के मुताबिक दोनों के बीच बहुत सारे मुद्दे थे और उन्हें उम्मीद थी कि वे अपनी बेटी जियाना के लिए उन्हें सुलझा लेंगे। वहीं चारु ने तो यहां तक कह दिया कि राजीव गुस्सैल हैं और उन्हें गालियां देते हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया कि राजीव ने उनपर धोखा देने का शक करते हुए हाथ भी उठाया है।
चारू के मुताबिक ‘अकबर का बाल बीरबल’ की शूटिंग के दौरान, राजीव ने उनके सभी को-एक्टर्स को उनसे दूर रहने के लिए कहा था। जब चारू को डॉक्टर के पास जाने की जरूरत पड़ी तो राजीव ने उन्हें ड्रामा क्वीन तक कह दिया था।
अभी पढ़ें – Ram Setu Twitter Review: अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ के बारे में जानें ऑडियंस का रिएक्शन
एक्ट्रेस को अपनी शादी को दूसरा मौका देने के लिए पछतावा हो रहा है। उन्हें ये फैसला अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती लगती है। एक्ट्रेस ने अब एक किराए का घर भी लिया और मुंबई लौटने के बाद वो वहां शिफ्ट हो जाएंगी। उन्होंने यहां तक कहा कि इस शादी ने उनके जीवन के साढ़े तीन साल बर्बाद कर दिए।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
9 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
11 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
12 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
15 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
16 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
16 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines