Channing Tatum And Jenna Dewan Divorce: हॉलीवुड के मशहूर कपल चैनिंग टैटम और जेना दीवान के फाइनली एक दूसरे से तलाक लेने की खबर आ रही है। लंबे समय से चले आ रहा तलाक का मामला अब फाइनली खत्म हो गया है और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं। इस खबर से दोनों के फैंस को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि दोनों के लाखों-करोड़ों फैंस हैं जिन्हें ये जोड़ी काफी पसंद थी।
आपसी समझौते में हुआ फैसला
एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने अब कानूनी तौर पर अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। छह साल की बातचीत के बाद, आखिकार कपल ने आपसी समझौते के जरिए अलग होने का फैसला किया, जिससे दोनों के लिए आगे बढ़ने का रास्ता खुल गया है।
समझौते के मुताबिक दोनों ने एक-दूसरे से पारिवारिक सपोर्ट की मांग को छोड़ दिया है, जिससे दिसंबर में हुए मुकदमे से अब दोनों बच गए हैं। कोर्ट के बाहर ये समझौता करना, दोनों के लिए एक चतुराई भरा कदम साबित हुआ, क्योंकि इससे एक संभावित विवादास्पद कानूनी लड़ाई से दोनों बच गए।
9 साल की शादी के बाद हुआ तलाक
आपको बता दें चैनिंग टैटम और जेना दीवान ने साल 2018 में लगभग 9 साल की शादी के बाद अलग होने का फैसला लिया था। दीवान ने अक्टूबर, 2018 में ही तलाक के लिए अर्जी दी थी। ये जोड़ी पहली बार 2006 में ‘स्टेप अप’ फिल्म के सेट पर मिली थी और 2009 में एक खूबसूरत समारोह में दोनों ने शादी कर ली। साल 2013 में दोनों बेटी एवरली के माता-पिता बने जो अब 11 वर्ष की हो चुकी है।
तलाक के प्रोसेस में कई साल लग गए, क्योंकि इसके काफी पहलू थे। खासकर टैटम की सफल ‘मैजिक माइक’ फ्रैंचाइजी के लाभों पर हुआ विवाद। ये फ्रैंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता के साथ-साथ एक लाइव शो के रूप में भी उभरी। दीवान की कानूनी टीम का कहना था कि ये सीरीज उनकी शादी के दौरान बनी थी और इसे बनाने में शादी के पैसों का इस्तेमाल किया गया था। दूसरी ओर टैटम के वकील ये तर्क देते रहे कि उन्होंने कभी भी वित्तीय संपत्तियों को छिपाया नहीं और दीवान को उसके अधिकारों से वंचित नहीं रखा।
टैटम और दीवान दोनों कर चुके हैं मूव ऑन
अब टैटम अभिनेत्री जोई क्रेविट्ज़ के साथ सगाई कर चुके हैं, जो उन्हें ‘ब्लिंक ट्वाइस’ फिल्म में निर्देशित कर चुकी हैं। इस जोड़ी का रिलेशनशिप साल 2021 से चल रहा है, जबकि दीवान भी अभिनेता स्टीव काजी के साथ सगाई कर चुकी हैं। दीवान और काजी के दो बच्चे हैं, इसी साल दीवान एक और बेटी की मां भी बनी हैं।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे K-drama करने वाले कोरियन स्टार? बोले- ‘मैं जरूर आऊंगा’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
6 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines