Chandrika Dixit In Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ दिन पर दिन लोगों की अटेंशन ग्रैब कर रहा है। शो में सभी घरवाले अब खुलकर सामने आने लगे हैं। इसके साथ ही घर में दो गुट भी देखने को मिल रहा है। एक गुट अरमान मलिक का है, जिसमें अधिकतर घरवाले हैं तो वहीं दूसरे गुट में लवकेश कटारिया, विशाल पांडे, शिवानी कुमारी और सना मकबूल हैं। हैरानी की बात ये है कि दिल्ली की ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित किसी भी ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं। वैसे किसी ग्रुप का हिस्सा नहीं होना चंद्रिका के लिए अच्छा जरूर है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि ग्रुप का हिस्सा न होने के साथ ही चंद्रिका के अपने खुद के मुद्दे भी नहीं हैं। आज हम आपको 5 मौके बताएंगे जिसमें चंद्रिका दीक्षित का असली चेहरा दिखाई दिया है।
शिल्पा शिंदे को कर रहीं फॉलो?
आपको बता दें कि दिल्ली की ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की पहली कंटेस्टेंट रही हैं। जब वो शा में आईं थीं तब उनसे दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन शुरुआत में उनका गेम काफी कमजोर दिखाई दिया। यहां उनका गेम काफी हद तक शिल्पा शिंदे जैसा दिखाई दे रहा है। फर्क बस इतना है कि ‘बिग बॉस 11’ में शिल्पा शिंदे अपने मुद्दों पर स्टैंड लेती थीं लेकिन चंद्रिका के कोई मुद्दे नहीं हैं। बस उन्होंने जनता की सिम्पैथी लेने के लिए पहले दिन से किचन पर कब्जा जमा रखा था। बता दें कि शिल्पा शिंदे ने भी किचन की पूरी जिम्मेदारी संभाल रखी थी।
दूसरों के मुद्दों में घुसकर लड़ना
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं और तीसरा हफ्ता आधा निकल चुका है लेकिन चंद्रिका दीक्षित का गेम अब तक शायद दर्शक भी नहीं समझ पाए हैं। उन्हें अक्सर ही दूसरों के मुद्दों पर गेम खेलते हुए और लड़ते हुए देखा जाता है। यहां तक कि कई बार चंद्रिका दो नाव पर सवार होकर चलती दिखाई देती हैं। उन्हें कई बार चुगली करते हुए भी देखा गया है।
दोस्ती में भी दे चुकी हैं धोखा
चंद्रिका दीक्षित ने शो की शुरुआत से शिवानी कुमारी को सपोर्ट किया है और उनकी सभी बदतमीजी को दरकिनार करते हुए उनका साथ दिया है लेकिन इस हफ्ते के मिड वीक नॉमिनेशन में उन्होंने अपनी दोस्ती को भी धोखा दे दिया। उन्होंने शिवानी कुमारी को ये कहते हुए नॉमिनेट कर दिया कि वो बदतमीज हैं। यहां हैरानी की बात ये है कि चंद्रिका हमेशा से ही शिवानी की सभी बदतमीजी को इग्नोर करते हुए उनका साथ देती दिखीं थीं।
यह भी पढ़ें: Natasa और Hardik का क्या सच में तलाक कंफर्म? इंस्टाग्राम की 5 पोस्ट से मिला हिंट
विशाल पांडे पर कसे ताने
अरमान मलिक और विशाल पांडे वाले मामले को इतना तूल कोई नहीं दे रहा है जितना चंद्रिका देती दिखाई दे रही हैं। नॉमिनेशन टास्क में भी उन्होंने विशाल पांडे के कैरेक्टर पर सवाल उठाते हुए उन पर काफी ताने कसे थे। यहां उनका खुद का कोई मुद्दा ही नहीं दिखाई दिया। कुछ ऐसा ही उन्होंने साईं केतन राव के साथ भी किया था, जब मसाज वाली बात को उन्होंने मुद्दा बना दिया था।
नॉमिनेट होते ही गुस्से में तिलमिलाई
चंद्रिका दीक्षित को शायद अब तक समझ नहीं आ सका है कि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में उन्हें किस तरह से गेम खेलना है। पिछले कुछ समय से वो नॉमिनेशन से बचती आ रहीं थीं। अब जब उनके उलझे गेम के चलते और दोस्ती में धोखा देने के चलते उन्हें नॉमिनेट होना पड़ा है तो वो काफी तिलमिला गई हैं। पिछले एपिसोड में उन्होंने यह तक कह दिया था कि उन्हें पता है कि वो इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगी। यानी कि कहीं न कहीं चंद्रिका को भी अपने वीक गेम के बारे में पता है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
19 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
21 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines