Chandrika Dixit Interview After Elimination: बिग बॉस ओटीटी 3′ से वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित का सफर खत्म हो गया है। बीती रात आए ‘वीकेंड के वार’ में होस्ट अनिल कपूर ने नॉमिनेटेड 5 कंटेस्टेंट्स में से चंद्रिका को घर से आउट कर दिया है। आपको बता दें कि बेघर होने से पहले चंद्रिका को अच्छी-खासी डोज मिली थी। जहां अनिल कपूर ने घर में उनकी क्लास लगाई थी और कहा था कि उनके खुद के कोई मुद्दे नहीं होते हैं और वो विक्टिम कार्ड प्ले करती हैं। अब घर से बाहर आकर चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंटरव्यू में मेकर्स पर सवाल उठाए हैं। साथ ही कई गंभीर आरोप लगाते हुए शो को बायस्ड भी बताया है। आइए जानते हैं कि क्या कहा है दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल ने घर से एलिमिनेट होने के बाद…
बिग बॉस को बताया बायस्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से बाहर हो चुकी हैं, जिसके बाद उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। अपने वीडियो में चंद्रिका ने अनिल कपूर के शो को बायस्ड बताया है। साथ ही कहा कि जब तक वो घर में रहीं उन्हें सिर्फ गिराने की कोशिश की गई है। इंटरव्यू के दौरान चंद्रिका के चेहरे पर साफतौर पर गुस्सा देखा गया।
यह भी पढ़ें: दिग्गज फिल्म निर्माता का निधन, इंडस्ट्री को दिए कई सुपरस्टार, फिल्में भी बनाई सदाबहार
मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप
वीडियो में चंद्रिका दीक्षित कहती हुईं दिख रही हैं, ‘बिग बॉस में मेरी शुरुआती जर्नी काफी ठीक रही। उसके बाद मुझे गिराने की कोशिश की गई जबकि दूसरे को उठाने की कोशिश की गई। ऐसा कैसे हो सकता है? ये तो वही बात हो गई कि इंसान अपने मतलब के लिए कुछ भी कर सकता है।’ चंद्रिका ने आगे कहा, ‘पहले मेरा पॉजिटिव साइट दिखाया गया। फिर लोगों को लगा कि इसकी पॉजिटिव साइट तो दिख गई अब निगेटिव करते हैं।’
दूसरों के मामलों को बनाया मुद्दा
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से एलिमिनेट होने के बाद चंद्रिका दीक्षित भले ही नाराज हों लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उनके एविक्शन को सही ठहरा रहे हैं। यहां तक कि इसे मेकर्स का सबसे सही फैसला करार दे रहे हैं। जाहिर है कि शो के दौरान चंद्रिका दीक्षित की जर्नी दूसरों की नाव पर सवार होने जैसी रही है। उन्होंने घर के अंदर तीन हफ्ते बिताए और इतने दिनों में उनका खुद का कोई मुद्दा ही नहीं रहा है। पहले साईं केतन राव के मसाज वाले स्टेटमेंट को उन्होंने गलत तरीके से उठाया। उसके बाद अरमान मलिक और विशाल पांडे वाले मामले को मुद्दा बनाकर गेम खेला। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद होस्ट अनिल कपूर और कुछ घरवालों का कहना है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
33 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines