Chahat Pandey Proposed Salman Khan: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के ग्रैंड फिनाले में न सिर्फ विनर के नाम से पर्दा हटेगा, बल्कि कई ऐसे मोमेंट भी आए जो हैरान कर गए। अब चाहत पांडेय को ही ले लो जिसने नेशनल टीवी पर सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। इस बात को सुन सलमान की तरह हम भी हैरान हुए तो कशिश कपूर ने भी लगे हाथों पूछ लिया कि आखिर क्या वजह है कि सलमान उन्हें नापसंद करते हैं। आइए जान लेते हैं कि भाईजान कशिश को क्यों पसंद नहीं करते और चाहत संग शादी की बात पर क्या बोले ‘सिकंदर’…
चाहत ने जताई शादी की इच्छा
बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले वाले दिन विनर के नाम के साथ एक और शॉकिंग चीज हुई। दरअसल सलमान खान को नेशनल टीवी पर चाहत पांडेय ने शादी के लिए प्रपोज कर दिया। चाहत ने कहा कि वो शादी करना चाहती हैं और अपने लिए लड़का ढूंढ रही हैं। इस पर सलमान कहते हैं कि वो तो आपकी मम्मी ही ढूंढने वाली हैं क्योंकि वो तो अपनी मम्मी की मर्जी से ही शादी करेंगी।
सलमान खान को चाहत ने किया प्रपोज
सलमान खान की इस बात पर वहीं बैठे सभी लोग हंस पड़े। चाहत ने भी मौके पर चौका मार दिया और नेशनल टीवी पर सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। हालांकि इस बात पर सलमान खान पहले तो हैरान रह गए, फिर बोले आपकी मम्मी ढूंढेगी आपके लिए। चाहत ने कहा कि आप ही मम्मी से बात कर लो।
कशिश को क्यों नापसंद करते हैं सलमान खान
ग्रैंड फिनाले में कशिश कपूर भी आईं जिन्होंने सलमान खान से सवाल किया कि वह उन्हें इतना नापसंद क्यों करते हैं, जिस पर अभिनेता ने कहा, ‘वह उन्हें नापसंद नहीं करते बल्कि पसंद करते हैं लेकिन जब कोई बीच में बोलता है और उन्हें माइक नीचे करने के लिए कहता है तो वह चिढ़ जाते हैं।’ दरअसल कशिश ने शो के दौरान सलमान खान के साथ दुर्व्यवहार किया था और सलमान उन पर भड़के थे तथा शो के फिनाले के दौरान भी यह जारी रहा।