हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss के घर में चाहत पांडे के साथ हुआ हादसा, ट्रेजेडी पर रिएक्शन से ट्रोल होंगे रजत

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में चाहत पांडे के साथ भयानक हादसा होने वाला है। उन्हें इस दौरान काफी चोट भी आ सकती है। हालांकि, उन्हें लेकर चिंता जताने की जगह रजत जो हरकत करेंगे उससे बवाल हो सकता है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में आए दिन कंटेस्टेंट्स के झगड़े हो रहे हैं। कोई न कोई हर एपिसोड में भिड़ता हुआ नजर आ रहा है। शो को TRP भी इनकी लड़ाई-झगड़ों से मिल रही है। लेकिन आज के एपिसोड में दर्शकों को एक भयानक हादसा दिखने वाला है। अब शो में एक कंटेस्टेंट के साथ एक्सीडेंट हो गया है। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं चाहत पांड़े (Chahat Pandey) हैं। आज उनके साथ कुछ बेहद बुरा होने वाला है।

सीढ़ियों से गिरीं चाहत पांडे

अब कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से ‘बिग बॉस 18’ के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। इस प्रोमो वीडियो में चाहत कुछ दर्द में नजर आ रही हैं। दरअसल, चाहत सीढ़ियों पर गिर गईं और उन्हें देखकर बाकी घरवाले भी घबरा गए। अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) चाहत के साथ हुए हादसे के बाद उन्हें लेकर परेशान दिखते हैं। वो उनसे पूछते हैं कि क्या वो ठीक हैं? जबकि रजत दलाल (Rajat Dalal) बाद में उनके दर्द का मजाक बनाते हैं।

रजत ने चाहत के साथ हुए हादसे पर उड़ाई खिल्ली

रजत सभी घरवालों के बीच चाहत पांडे के साथ हुए हादसा पर खिल्ली उड़ाते हैं और इसे लेकर देखते ही देखते बवाल हो जाता है। दरअसल, रजत- चाहत के गिरने में मजाक में टिप्पणी करते हुए कहते हैं, ‘पहली बार चाहता का कुछ रियल लगा।’ इसके बाद वहां मौजूद लोग भी हंस पड़ते हैं। खूब हंसने के बाद रजत वहां मौजूद लोगों को कहते हैं कि ‘पता है मैं तुम लोगों से क्यों बात करता हूं? मुझे उन लोगों से बात करना पसंद है जिनके पास कॉमन सेंस हो। ‘हालांकि, बग्गा जवाब देते हैं कि ‘बिना कॉमन सेंस वाला हमेशा सेंस ढूंढता है।’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Salman Khan को भी Bishnoi को धमकाना चाहिए, राम गोपाल वर्मा ने भाईजान को दी काउंटर थ्रेट की सलाह

रजत ने की चाहत की इंसल्ट?

इसके बाद चाहत भड़क जाएंगी। वो कॉमन सेंस वाली बात पर रजत से लड़ेंगी और फिर रजत को समझाएंगी कि हंसी मजाक और इंसल्ट में एक लाइन होती है जो रजत हर बार पार कर देते हैं। इसके बाद गिरने पर रजत ने जो भी कहा उसपर चाहत उन्हें सुनाएंगी, लेकिन वो कुछ ऐसा कह जाएंगे जो शायद दर्शकों को पसंद न आए। अब रजत इस एपिसोड के बाद ट्रोल हो सकते हैं। उनका बर्ताव थोड़ा असंवेदनशील लग रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola