Chahat Fateh Ali Khan: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कोई भी चंद सेकंड में ही वायरल हो जाता है। फिर चाहे मसला किसी आम आदमी से जुड़ा हो या फिर किसी सितारे से। जी हां, इन दिनों इंटरनेट पर मशहूर पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान का वीडियो वायरल हो रहा है, जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर सिंगर के इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है।
टाइगर को देखकर डर गए सिंगर
दरअसल, चाहत का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें वो डरे-सहमे नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि चाहत एक बड़ी कुर्सी पर बैठे हैं। उनके साथ दूसरी कुर्सी पर एक दूसरा शख्स भी मौजूद है। दूसरे शख्स के पास एक बड़ा-सा टाइगर होता है, शख्स टाइगर को बार-बार बैठने के लिए कहता है, लेकिन टाइगर नहीं बैठता और वो इधर-उधर टहलता रहता है। इस दौरान जैसे ही वो चाहत के हल्का-सा पास जाता है, तो सिंगर अपनी कुर्सी पर सहम जाते हैं और खुद को टाइगर से दूर करने की कोशिश करते हैं।
यूजर्स ने लिए मजे
जैसे ही सोशल मीडिया पर चाहत का ये वीडियो सामने आया, तो इंटरनेट पर ये वायरल हो गया। यूजर्स ने भी इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये किसी दिन काम कर देगा। दूसरे यूजर ने लिखा कि बदो बदी सिंगर डर गए। तीसरे यूजर ने लिखा कि भाई इसको दूर करो। एक और यूजर ने कहा कि अरे ये खा जाएगा। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो को देखकर कर रहे हैं। बता देते हैं कि वीडियो में नजर आ रहा टाइगर पालतू है, ऐसे में जाहिर है कि वो किसी को कुछ नहीं कहेगा, लेकिन भई बाघ चाहे जंगली हो या पालतू बाघ तो बाघ है।
‘तेंगे-तेंगे’ बॉय संग भी वीडियो वायरल
ऐसे में अगर टाइगर किसी के भी सामने आ जाए, तो भला किसी की भी हालत खस्ता हो जाए। गौरतलब है कि सिंगर का गाना ‘बदो बदी’ जब आया, तो आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो गया। लोगों ने इस गाने पर खूब रील्स भी बनाए। इसके अलावा इन दिनों सोशल मीडिया पर चाहत और ‘तेंगे-तेंगे’ बॉय का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिंगर अपना ‘बदो-बदी’ गाना ‘तेंगे-तेंगे’ बॉय को सिखाते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: नॉमिनेशन आते ही बीमार हो जाती Shivani Kumari, ‘गांव की छोरी’ को लेकर क्या है पब्लिक की राय?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
4 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
5 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
15 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
15 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
18 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines