'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में क्या ये एक्टर निभाएगा मिहिर विरानी का किरदार, अमर उपाध्याय हुए आउट?

टेलीविजन की दुनिया का सबसे यादगार शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक बार फिर अपने नए वर्जन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहा है। इस शो की स्टारकास्ट को लेकर अब कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिनमें ये दावा किया जा रहा है कि आखिर शो में मिहिर विरानी का किरदार कौन निभाएगा।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi reboot

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi reboot

टेलीविजन इंडस्ट्री में एक बार फिर बड़ा धमाका होने जा रहा है। मशहूर प्रोड्यूसर एकता आर कपूर अपने सबसे आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को नए अवतार में लेकर आ रही हैं। ये शो 2000 से 2008 तक चला था और उस समय ये भारतीय टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय सीरियल था। अब जब इस शो की वापसी की खबरें आ रही हैं, तो दर्शकों के बीच उत्सुकता चरम पर है। खासतौर पर मिहिर विरानी के किरदार को लेकर बड़ी चर्चा हो रही है।

मिहिर विरानी का किरदार कौन निभाएगा?

शुरुआत में खबरें आई थीं कि अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी फिर से अपने-अपने किरदारों यानी मिहिर और तुलसी के तौर पर नजर आ सकते हैं। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि मिहिर विरानी के रोल के लिए रोनित रॉय और सिजेन खान से भी बातचीत चल रही है।

जी हां, ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक शो के मेकर्स ने मिहिर के रोल के लिए सिजेन खान से बातचीत की है, जिसके बाद ऐसा लग रहा है जैसे शो से अमर उपाध्याय का पत्ता कट सकता है। आपको बता दें कि अमर उपाध्याय ने ओरिजनल शो में मिहिर विरानी का किरदार निभाया था, लेकिन बाद में ये भूमिका रोनित रॉय ने संभाली थी।

कौन होगा नया मिहिर?

शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी है कि मेकर्स अब तक किसी भी अभिनेता को फाइनल नहीं कर पाए हैं। सूत्र ने ये भी बताया है कि अमर उपाध्याय, रोनित रॉय और सिजेन खान, तीनों से ही बातचीत चल रही है। रोनित पहले भी ये किरदार निभा चुके हैं, जबकि सिजेन खान का एकता कपूर के साथ पुराना रिश्ता रहा है, क्योंकि वो ‘कसौटी जिंदगी की’ में काम कर चुके हैं। फिलहाल मिहिर का किरदार किसे मिलेगा, ये तय नहीं हुआ है।

रोनित रॉय और सिजेन खान ने क्या कहा?

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ के मुताबिक जब इस बारे में सिजेन खान से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ‘हां, मुझे अप्रोच किया गया है, लेकिन अभी बात चल रही है।’ वहीं, रोनित रॉय ने भी इस खबर की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने कहा कि ‘अभी शुरुआती बातचीत ही हुई है। जब तक कुछ पक्का नहीं हो जाता, मैं कुछ नहीं कह सकता।’

क्या स्मृति ईरानी भी करेंगी वापसी?

दर्शकों के मन में ये सवाल भी बना हुआ है कि क्या स्मृति ईरानी फिर से तुलसी विरानी के किरदार में नजर आएंगी? फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्मृति अब राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन फैंस उन्हें फिर से इस शो में देखने के लिए उत्सुक हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स शो की ऑरिजिनल कास्ट को ही फिर से पर्दे पर लाना चाहती हैं। स्मृति ईरानी को भी इसके लिए अप्रोच किया गया है।

शो की वापसी से दर्शकों में उत्साह

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ भारतीय टेलीविजन का ऐसा शो रहा है जिसने कई सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। इसके इमोशनल ड्रामे, रिश्तों की गहराई और ट्विस्ट ने इसे आइकॉनिक बना दिया था। अब जब ये शो नए अवतार में वापस आ रहा है, तो देखना दिलचस्प होगा कि कौन से पुराने किरदार लौटते हैं और कौन से नए चेहरे इस बार नजर आते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ