पॉपुलर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ बीते लंबे टाइम से सुर्खियों में बने हुए हैं। दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ का विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब सिंगर की फिल्म ‘पंजाब 95’ फिर से चर्चा में आ गई है। दिलजीत की ये फिल्म भी लंबे टाइम से चर्चा में बनी हुई है। अब सेंसर बोर्ड की कैंची फिल्म पर चली है। बोर्ड ने इस फिल्म में 10 या 20 नहीं बल्कि पूरे 127 कट लगाने की बात कही है।
CBFC ने फिल्म को नहीं किया पास
सेंसर बोर्ड ने दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म को हरी झंडी नहीं दिखाई है। बोर्ड इस फिल्म को पास नहीं कर रहा है और अब सीबीएफसी ने इस फिल्म में 127 सीन कट करने को कहा है। वहीं, फिल्म के निर्देशक हनी त्रेहान का इस पर कहना है कि अगर फिल्म में इतने सारे कट लगाए जाते हैं, तो इसका असली मतबल ही खत्म हो जाएगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर फिल्म में जबरदस्ती ये कट लगवाए जाते हैं, तो वो इस फिल्म से अपना नाम भी हटा लेंगे।
जसवंत सिंह खालरा की सच्ची कहानी
निर्देशक ने आगे कहा कि उन्होंने पूरी मेहनत, ईमानदारी और सच्चाई से इस फिल्म को बनाया है। ऐसे में अगर फिल्म में इतने सारे कट लगाए जाते हैं, तो इसका असली मतलब ही खत्म हो जाएगा। बता दें कि ये फिल्म जसवंत सिंह खालरा की सच्ची कहानी पर बनाई गई है। जसवंत सिंह की बात करें तो वो एक मानव अधिकार कार्यकर्ता थे। उन्होंने पंजाब में हजारों लोगों के गुमशुदा होने की सच्चाई दुनिया के सामने लाई थी।
सेंसर बोर्ड का क्या कहना?
फिल्म को लेकर अगर सेंसर बोर्ड की बात करें तो सीबीएफसी का कहना है कि फिल्म से ‘पंजाब’ शब्द को हटाया जाए। फिल्म में ‘पंजाब पुलिस’ को सिर्फ पुलिस लिखा जाए। साथ ही फिल्म से इंदिरा गांधी का नाम भी हटाने के लिए कहा गया है। सीबीएफसी के इस स्टेटमेंट पर फिल्म के निर्देशक का कहना है कि फिल्म की कहानी ही पंजाब की है, ऐसे में इससे पंजाब नाम को कैसे हटाया जाए?
परमजीत कौर खालरा ने क्या कहा?
इसके अलावा फिल्म को लेकर जसवंत सिंह खालरा की पत्नी परमजीत कौर खालरा का भी बयान सामने आया है। उनका कहना है कि फिल्म को फैमिली की परमिशन से बनाया गया है। इस फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है, जो गलत है। इसलिए बोर्ड को इसे बिना किसी कट के रिलीज करने की परमिशन देनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar के सेट से लीक हुआ वीडियो, बेहद अलग अंदाज में नजर आए Ranveer Singh
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
11 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
21 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
22 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines