Celina Jaitly, Peter Haag: मशहूर एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. एक्ट्रेस ने अपने पति पीटर हाग पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. सेलिना एक तरफ अपने भाई को लेकर परेशान हैं, तो दूसरी ओर अब पति के साथ भी एक्ट्रेस का विवाद सामने आया है. सालों बाद दोनों की शादी टूटने की कगार पर है. इस बीच जानते हैं कि सेलिना ने अपने पति पर क्या-क्या आरोप लगाए हैं?
सेलिना ने अपने पति पर लगाए ये गंभीर आरोप
- सेलिना ने दावा किया है कि उनके पति पीटर ने उनके बच्चों के सामने उन्हें गालियां दी हैं और बेहद अपमानजनक शब्द कहे हैं.
- सेलिना ने अपनी कानूनी शिकायत में दावा किया है कि पीटर ने उनसे और उनके परिवार से आलीशान कपड़े, कफलिंक और जूलरी की डिमांड की थी.
- सेलिना से पहले उनके पति तलाक को लेकर याचिका दर्ज करवा चुके हैं, लेकिन उस दौरान जो सुनवाई हुई उसमें उन्हें गुमराह किया गया और छेडछाड हुई.
- सेलिना के वकील ने बताया कि पीटर ने एक्ट्रेस से उनकी मुंबई वाली प्रॉपर्टी के किराए की भी मांग की है.
- पीटर ने कथित तौर पर सेलिना के सभी क्रेडिट और डेबिट कार्ड अपने हाथ में ले लिए थे, जिससे वो सेलिना की इनकम और सेविंग्स पर कंट्रोल रखते थे.
- सेलिना की वकील ने बताया कि पीटर लिवइन रिलेशन में रह चुके हैं, लेकिन सेलिना को डेट करते वक्त उन्होंने खुद को सिंगल बताया था.
- सेलिना के पति पीटर ने एक्ट्रेस को उनके बच्चों से भी दूर किया.
- सेलिना के पति एक्ट्रेस से बेहद बुरा बर्ताव करते थे और उन्हें कहते थे कि वो उनकी नौकरानी जैसी दिखती हैं.
- सेलिना ने दावा किया कि जब उन्होंने पीरियड्स के दौरान अपने पति से मदद मांगी, तो पीटर ने उस दौरान भी गुस्सा किया और गिलास दीवार पर पटक मारा.
- सेलिना ने अपने आरोपों में ये भी दावा किया है कि बिना कपड़ों के उनकी तस्वीरें लीं और बाद में उन्हें ब्लैकमेल किया गया.
2011 में हुई थी शादी
गौरतलब है कि सेलिना जेटली ने पीटर हाग से साल 2011 में शादी की थी. अब शादी के सालों बाद सेलिना ने अपने पति पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं. एक तरफ अभिनेत्री अपने भाई को लेकर परेशान हैं और दूसरी ओर अब पति के साथ भी उनका रिश्ता ठीक नहीं है.
यह भी पढ़ें- कब होगी Dharmendra की प्रेयर मीट? हीमैन की याद में साथ दिखेगा पूरा बॉलीवुड
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
3 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
5 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
6 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
7 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
8 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
8 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines