हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'इस टाइम तुम्हारे बिना मेरी लाइफ…', भाई के बिन नहीं रह पा रहीं Celina Jaitly, इमोशनल होकर कही ये बात

Celina Jaitly: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने भाई को लेकर फिर से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो बेहद इमोशनल नजर आ रही हैं. आज सेलिना के भाई का जन्मदिन है और सेलिना ने उन्हें याद किया है.

विज्ञापन
Celina Jaitly. image credit- instagram

Celina Jaitly: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. सेलिना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. एक तरफ वो अपने भाई को वापस लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं, तो दूसरी ओर पति से सेलिना का विवाद चल रहा है. इस बीच अब सेलिना ने अपने भाई की याद में एक पोस्ट शेयर किया है, जो बेहद इमोशनल है.

सेलिना ने पोस्ट किया शेयर

सेलिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने भाई संग फोटो शेयर की है. पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है कि जन्मदिन मुबारक हो भाई, मुझे नहीं पता कि मैं तुमसे कैसे संपर्क करूं, मेरे छोटे भाई, लेकिन मैं कोशिश करती रहूंगी, मैं तुम्हें कभी नहीं छोड़ूंगी.

सेलिना ने क्या लिखा?

सेलिना ने आगे लिखा कि मेरे प्यारे छोटे भाई, तुम हमेशा मेरे छोटे भाई, डम्पी रहोगे, मेजर विक्रांत कुमार जेटली नहीं और दुनिया के सबसे अच्छे मामा. इस समय तुम्हारे बिना मेरी जिंदगी का ये सबसे दुखद एक्सपीरियंस है.मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है. हमारी मजेदार बातें, पूरी दुनिया के बारे में बातें, हमारा प्यारा परिवार, वो परिवार जिसे हम नापसंद करते थे, हमारे चुटकुले और हमारी हंसी.

विज्ञापन

सेलिना को सता रही भाई की याद

सेलिना ने लिखा कि मुझे महू में रात के खाने के बाद पान लेने के लिए हमारी लॉन्ग ड्राइव याद आती है. दुबई
में अरेबियन रेंचेस में शामें, जहां बच्चे एंजॉय करते थे, तुम्हारे कोर्समेट्स से मिलना, हमारे माता-पिता और आईएमए और घाटी से मुझे लिखे तुम्हारे लेटर, कोविड के दौरान व्हाट्सएप पर बात, जुड़वा बच्चों और एक और बच्चे को स्क्वैश में प्रशिक्षित करने की तुम्हारी प्लानिंग और साथ में मैराथन दौड़ने के सपने. मुझे सब कुछ याद आता है.

26 अगस्त 2024 को हुई थी लास्ट बात

एक्ट्रेस ने लिखा कि हर बातचीत, हर हंसी, हर खामोशी और हर छोटी-मोटी लड़ाई. पिछली बार हमारी बात 26 अगस्त 2024 को हुई थी और मुझे कभी एहसास नहीं हुआ था कि उसके बाद मैं तुम्हारी आवाज फिर कभी नहीं सुन पाऊंगी, आज तक नहीं. आज तुम्हारा जन्मदिन है मेरी जान और मैं तुम्हें बताना चाहती हूं कि मुझे तुम पर कितना गर्व है. एक्ट्रेस ने और क्या लिखा इसके लिए आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कौन होगा प्रीमियर का गेस्ट, कब से होगा स्ट्रीम, The Great Indian Kapil Show के चौथे सीजन में क्या होगा अलग?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola