Celina Jaitly, Peter Haag: मशहूर एक्ट्रेस सेलिना जेटली और उनके पति पीटर हाग अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सेलिना ने अपने पति पर घरेलू हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर दोनों के बारे में जमकर चर्चा हो रही है. साथ ही लोग जानना चाहते हैं कि सेलिना और पीटर के बीच कितनी साल का उम्र का फासला है? आइए जानते हैं…
कितने साल का अंतर?
सेलिना जेटली और पीटर हाग के बीच उम्र के फासले की बात करें तो एक्ट्रेस का जन्म साल 1981 में 24 नवंबर को हुआ था. इस हिसाब से सेलिना की उम्र 44 साल है. वहीं, अगर पीटर की बात करें तो पीटर 19 अक्टूबर 1977 को जन्मे थे. इस हिसाब से उनकी उम्र 48 साल है. दोनों की उम्र में चार साल का अंतर है और पीटर हाग, सेलिना जेटली से बड़े हैं.
क्यों चर्चा में हैं सेलिना और पीटर?
दरअसल, सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर को लेकर चौंकाना वाला खुलासा किया है और उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं बल्कि अभिनेत्री ने इसको लेकर मामला भी दर्ज कराया है. बीते समय से सेलिना की पर्सनल लाइफ में बहुत कुछ उछल-पुथल मची हुई है. एक तरफ सेलिना अपने भाई को लेकर परेशान चल रही हैं और दूसरी ओर पति से साथ उनका ये विवाद.
2011 में हुई थी शादी
बता दें कि सेलिना जेटली का भाई बीते साल से यूएई की जेल में बंद है. अपने भाई को वापस लाने के लिए सेलिना हर संभव कोशिश कर चुकी हैं और सरकार से भी अपील कर चुकी हैं. इसके अलावा अभिनेत्री अपने भाई को लेकर पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं, लेकिन अभी तक सेलिना के भाई वापस देश नहीं आए हैं. इस बीच अब सेलिना और उनके पति का विवाद भी चर्चा में आ गया है. गौरतलब है कि सेलिना ने साल 2011 में पीटर हाग से शादी की थी.
यह भी पढ़ें- ‘पीटर का आपा खोना, चीजे फेंकना, तोड़ना…’, Celina Jaitly के आरोपों पर क्या बोली एक्ट्रेस की वकील?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines