Celina Jaitly, Peter Haag: पॉपुलर एक्ट्रेस सेलिना जेटली बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं. अभिनेत्री का भाई और रिटायर मेजर विक्रांत कुमार जेटली यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) की जेल में बंद है. इस बीच अब सेलिना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं. एक्ट्रेस ने शादी के सालों बाद अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है और केस फाइल किया है.
सेलिना ने लगाए गंभीर आरोप
दरअसल, सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है. सेलिना ने मुंबई में अपने पति के खिलाफ शिकायत की है. गौरतलब है कि सेलिना की शिकायत के बाद कोर्ट ने एक्ट्रेस के पति पीटर को इस मामले में नोटिस भी जारी कर दिया है. ये तो सभी जानते हैं कि सेलिना बीते एक साल से भी ज्यादा टाइम से अपने भाई, जो इस वक्त यूएई की जेल में है, उन्हें देश वापस लाने के लिए अपील कर रही हैं.
सेलिना की पर्सनल लाइफ में उठापटक
इतना ही नहीं बल्कि सेलिना अपने सोशल मीडिया पर मामले से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं और उन्होंने अपने पोस्ट में इस मामले के बारे में बताया भी है. सेलिना इन दिनों ना सिर्फ अपने भाई बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी बेहद परेशान चल रही हैं. एक्ट्रेस की लाइफ में बहुत ही उठापटक है. सेलिना ने अपन ऑस्ट्रियाई होटल बिजनेसमैन पीटर हाग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है. सेलिना ने पीटर पर सालों से मेंटल और फिजिकल टॉर्चर का आरोप लगाया है.
2011 में हुई थी शादी
इसके अलावा ‘न्यूज 18 शोशा’ की एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि सेलिना ने डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत कोर्ट में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है. एक्ट्रेस ने अपने पति पर क्रूरता, छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. सेलिना की शिकायत के बाद ही कोर्ट ने मामले में पीटर को नोटिस भेजा है. हालांकि, अभी इस मामले में अगली सुनवाई को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. सेलिना और पीटर की बात करें तो साल 2011 में दोनों ने ऑस्ट्रिया में शादी की थी.
यह भी पढ़ें- ‘शोले’ के सबसे महंगे एक्टर थे धर्मेंद्र, बिग बी से भी ज्यादा थी फीस, जानिए टॉप 2 में कौन
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines