Celina Jaitly: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक सेलिना की बातें हो रही हैं. सेलिना की पर्सनल लाइफ को लेकर भी बातें हो रही हैं. एक्ट्रेस और उनके पति हीटर हाग के बीच कुछ भी ठीक नहीं है. इस बीच अब कोर्ट ने पीटर हाग को इनकम एफिडेविट जमा करने के लिए कहा है.
सेलिना ने पीटर के खिलाफ दर्ज कराई है शिकायत
दरअसल, बीते कुछ दिन पहले ही सेलिना जेटली ने अपने पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. सेलिना ने पीटर हाग को लेकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें एक्ट्रेस ने कथित तौर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. नवंबर में उन्होंने घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया था.
कोर्ट ने दिया ये आदेश
मुंबई की एक अदालत ने पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली और उनके अलग रह रहे पति पीटर हाग को सेलिना की घरेलू हिंसा की शिकायत के मद्देनजर 27 जनवरी तक आय विवरण यानी इनकम एफिडेविट जमा करने का आदेश दिया है. बता दें कि सेलिना ने 15 साल की मैरिड लाइफ के दौरान हुए वित्तीय गबन का भी जिक्र किया है.
पीटर ने दाखिल की है तलाक की अर्जी
इसके अलावा अगर खबरों की मानें तो सेलिना अब मुआवजे के तौर पर 100 करोड़ रुपये और मासिक भरण-पोषण के रूप में 10 लाख रुपये की मांग कर रही है. वहीं, पीटर हाग ने भी ऑस्ट्रिया में तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी है. गौरतलब है कि सेलिना ने अपनी शिकायत में कहा था कि उनके पति पीटर ने उनके साथ बेहद बुरा बिहेवियर किया है.
2011 में हुई थी शादी
सेलिना ने अपनी शिकायत में क्रूरता, छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. सेलिना की शिकायत के बाद ही कोर्ट ने इस मामले में पीटर को नोटिस भी भेजा था. बता दें कि सेलिना और पीटर की शादी साल 2011 में हुई थी. इसके अलावा अगर सेलिना की बात करें तो एक्ट्रेस बीते एक साल से अपने भाई को वापस लाने की कोशिश कर रही हैं, जिसकी वजह से वो आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं.
यह भी पढ़ें- ‘कुछ कहीं गलती…’, Ikkis के सेट से Dharmendra का आखिरी वीडियो वायरल, देख कोई भी हो जाएगा इमोशनल
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines