Manisha Rani, Jhalak Dikhhla Jaa 11: दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए टीवी सेलेब्स बहुत मेहनत करते हैं। ऐसे में कई बार काम के चलते और भागदौड़ के कारण वो बहुत बिजी हो जाते हैं, जिससे उनकी हेल्थ पर भी गंभीर असर पड़ता है और वो बीमार हो जाते हैं। कई बार तो सेट से उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ता है।
हाल ही में मनीषा रानी बीमार हो गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद अब वो फिर से काम पर लौंट गई हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ना सिर्फ मनीषा रानी बल्कि कई और भी ऐसे कलाकार हैं, जिनकी सेट पर तबीयत खराब हुई है। आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- ‘पुष्पा…मैं झुकेगा नहीं साला…’, कार्डियक अरेस्ट से ठीक होने के बाद पहली बार Pushpa अंदाज में दिखे Shreyas Talpade
मनीषा रानी
झलक दिखला जा 11 के प्रतियोगियों में से एक मनीषा रानी को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अब वो काम पर लौट आई हैं। अब मनीषा का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अलग आउटफिट में नजर आ रही हैं। मनीषा के आउटफिट की बात करें तो इसके बारे में उन्होंने कहा कि ये ड्रेस कैसेट से बनाई गई है। ये ड्रेस बहुत यूनिक लग रही है। साथ ही मनीषा खुश और ठीक नजर आ रही हैं।
गौतमी कपूर
लगातार काम करने से गौतमी कपूर भी सेट पर बीमार हो गई थी। बता दें कि गौतमी कपूर तेरे शहर में के आउटडोर शेड्यूल पर थी और वहां वो बेहोश हो गई थी। इस पर उन्होंने कहा था कि अगर आप लंबे टाइम तक काम करते हैं, तो ये और कई और चीजें मिलकर आपको बीमार कर देती हैं। जबकि समय पर रेस्ट करना बेहद जरुरी है और ये शरीर की मांग भी है कि उसे समय पर रेस्ट दिया जाए।
टीना दत्ता
अभिनेत्री टीना दत्ता का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। टीवी शो हम रहें ना रहें हम की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस बीमार हो गई थी। बता दें कि इसके बाद शूटिंग को रद्द करना पड़ा था। फिर जब एक्ट्रेस ठीक हो गई तो वो काम पर वापस लौटी थी। टीना ने अपनी बॉडी को रेस्ट दिया और फिर अच्छे से रिकवरी के बाद ही काम शुरू किया।
नेहा सोलंकी
नेह सोलंकी, तितली में अहम किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। शो की शूटिंग के दौरान नेहा को वायरल बुखार से गुजरना पड़ा था और उन्हें शूटिंग के दौरान ड्रिप भी लगी थी। एक्ट्रेस के बीमार होने के चलते तीन दिन तक शो की शूटिंग को रोकना पड़ा था और फिर जब वो पूरी तरह से ठीक हो गई, तभी वापस काम शुरू किया गया।
दीपिका कक्कड़
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दें कि टीवी शो कहां हम कहां तुम की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस बीमार हो गई थी। इसके बाद उनके पति उन्हें अस्पताल ले गए और डॉक्टर को दिखाया। एक्ट्रेस ने पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही काम पर वापसी की थी।
शिवांगी जोशी
शिवांगी जोशी को लेकर भी कथित चौर पर कहा जाता है कि वो शूटिंग के दौरान बीमार हो गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार टीवी के मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की आउटडोर शेड्यूल की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को बीमारी का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और एक्ट्रेस ठीक होने के बाद ही काम पर लौंटी।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
5 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
9 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines