Celebrity Photographer Joseph Radhik: हाल ही में मशहूर बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई है। पहली बार की तरह की इस बार भी ये जश्न बेहद लाइमलाइट में रहा। वहीं, अब लोगों की नजरें अनंत और राधिका की शादी पर हैं। जी हां, 12 जुलाई को अनंत-राधिका एक-दूसरे से शादी करने वाले हैं। ऐसे में अंबानी फैमिली का चर्चा में रहना तो बनता है।
अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फोटोज कमाल की
हालांकि इस सबके बीच एक चीज है, जो लोगों को बेहद ध्यान खींच रही है और वो है अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग के फोटोज। कपल की प्री-वेडिंग की फोटोज बेहद कमाल की हैं और इन्हें देखकर लोगों के मन में सवाल है कि आखिर कौन हैं अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फोटोज खींचने वाले फोटोग्राफर? अपने काम के लिए कितनी लेते हैं फीस? आइए आपको बताते हैं…
कौन हैं अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फोटोज खींचने वाले फोटोग्राफर?
अगर अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फोटोज की बात करें तो वो बहुत कमाल की हैं। जी हां, सामने आई लेटेस्ट फोटोज में कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है। वहीं, अगर इन फोटोज को खींचने वाले शख्स की बात करें तो ये तस्वीरें फोटोग्राफर जोसेफ राधिक ने ली हैं। जी हां, अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फोटोज लेने वाले फोटोग्राफर कोई और नहीं बल्कि जोसेफ राधिक हैं। अपने काम के लिए जोसेफ राधिक मोटी रकम चार्ज करते हैं।
कितनी फीस लेते हैं जोसेफ राधिक?
रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि जोसेफ राधिक मोटी फीस चार्ज करते हैं, जिसके हिसाब से उनकी एक दिन की फीस 1.25 लाख रुपये से 1.50 लाख रुपये तक है। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा जोसेफ के रहने से लेकर उनके अन्य खर्चे भी ग्राहक ही भरते हैं। सामने आईं फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि जोसेफ अपने काम में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं।
कॉर्पोरेट नौकरी करते थे जोसेफ
वहीं, अगर जोसेफ की बात करें तो फोटोग्राफी करने से पहले वो एक आम इंसान की तरह ही नौकरी किया करते थे। जी हां, फोटोग्राफी से पहले जोसेफ ने तीन साल तक कॉर्पोरेट नौकरी की। बता दें कि इसके लिए उन्होंने छह साल तक इंजीनियरिंग और बिजनेस की पढ़ाई की थी। इसके अलावा जोसेफ को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने गांवों में टूथपेस्ट भी सेल किया है। हालांकि जब वो कॉर्पोरेट नौकरी करते थे, तो इससे वो संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने फोटोग्राफी का फैसला किया।
यह भी पढ़ें- Father’s Day 2024: वरुण धवन ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, Ram Charan ने भी दिखाई Klin Kaara की झलक
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
4 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
7 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
11 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines