साेनी लिव का कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ दिन पर दिन अपने चैलेंज को मुश्किल करता जा रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में सभी सेलिब्रिटी कुक्स को इस सीजन का सबसे मुश्किल चैलेंज दिया गया जिसकी वजह से शो बिग बॉस का घर बना गया। नतीजा ये हुआ कि सेलिब्रिटी कुक्स आपस में झगड़ने लगे। यही नहीं उषा नाडकर्णी की आंखों में पानी आ गया और वह रोने लगीं। दूसरी तरफ शो में बेस्ट फ्रेंड्स निक्की तंबोली और तेजस्वी प्रकाश के बीच भी तू तू-मैं मैं शुरू हो गई। आइए जानते हैं क्यों?
क्या था इस हफ्ते का चैलेंज?
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के लेटेस्ट एपिसोड में फेमस शेफ कुणाल कपूर आए और अपने साथ ‘वन पॉट चैलेंज’ लाए। इस दौरान उन्होंने सभी सेलिब्रिटी कुक्स से कहा कि उन्हें अपनी पसंद से कोई भी डिश बनानी होगी जिसमें चार एलिमेंट्स का होना जरूरी होगा। सभी हो 60 मिनट का समय दिया गया जिसके अंदर ही उन्हें अपनी डिश को तैयार करना था। चैलेंज का पहला ट्विस्ट ये था कि सभी को खाना सिर्फ एक ही बर्तन में पकाना था।
यह भी पढ़ें: मेरे पास बहुत पैसे नहीं..’ गौरव खन्ना ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में सुनाया इमोशनल किस्सा
क्यों आपस में झगड़े सेलिब्रिटी?
गौरव खन्ना, निक्की तंबोली और राजीव अदातिया समेत सभी सेलिब्रिटी कुक्स ने अपनी-अपनी पसंदीदा डिश बनानी शुरू की। जब आधी डिश बनकर तैयार हो गई तभी सबसे बड़ा ट्विस्ट आ गया। फराह खान ने बताया कि सेलिब्रिटी कुक्स को अपने-अपने काउंटर स्वाइप करने होंगे और दूसरे कुक की डिश को अपने हिसाब से बनाना होगा। ये सुनकर सभी शॉक्ड रह गए।
उषा ताई की आंखों में आए आंसू
गौरव खन्ना और उषा नाडकर्णी को अपने-अपने काउंटर स्वाइप करने पड़े। इस दौरान उषा ताई रोने लगीं क्योंकि उन्हें समझ नहीं आया कि गौरव खन्ना जिस डिश को बना रहे थे, उसे कैसे बनाना है? इसके अलावा निक्की तंबोली और तेजस्वी प्रकाश भी आपस में झगड़ने लगीं। हालांकि फैजल शेख को एडवांटेज मिला और उन्होंने अपनी डिश को खुद तैयार किया।
कौन होगा पूरे हफ्ते के लिए सेफ?
दरअसल, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के आठवें हफ्ते में सभी सेलिब्रिटी कुक्स को ब्लैक एप्रन दिया गया। उनसे कहा गया कि जिसकी भी डिश सबसे अच्छी होगी वो पूरे हफ्ते के लिए सेफ होगा। चूंकि सभी को अपनी-अपनी डिश एक-दूसरे कुक्स से बदलनी पड़ी है। चैलेंज ये है कि दूसरे की आधी बनी डिश को अपने हिसाब से बनाना है और व्हाइट एप्रन जीतना है। चैलेंज तगड़ा है इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा सेलिब्रिटी इस चैलेंज को जीतता है?
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
5 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines