सोनी लिव का कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ अपने फिनाले के बेहद करीब पहुंच गया है। लेटेस्ट एपिसोड में एक और शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ जिसने सभी की आंखें नम कर दीं। इसी के साथ शो को अपने टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल गए। फिनाले से पहले जिस सेलिब्रिटी का शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ है उसका नाम आपको भी शॉक्ड कर सकता है। जाहिर है कि इस पूरे हफ्ते सेलिब्रिटी कुक्स को ब्लैक एप्रन चैलेंज का सामना करना था। फैसल शेख और निक्की तंबोली इस चैलेंज में सेफ हो गए जबकि गौरव खन्ना, अर्चना गौतम, राजीव अदातिया, तेजस्वी प्रकाश और उषा नाडकर्णी को एक नए चैलेंज का सामना करना पड़ा।
किसका सफर हुआ खत्म?
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के सेमी फिनाले से पहले सेलिब्रिटी कुक्स को चैलेंज दिया गया जिसमें 70 मिनट और 120 मिनट के अंदर डिश तैयार करनी थी। शेफ कुणाल वर्मा ने अपने चैलेंज में एक नींबू दिया था, जबकि शेफ रणवीर बरार के चैलेंज में कुल चार इंग्रीडिएंट के साथ डिश बनानी थी। इस दौरान अर्चना गौतम और गौरव खन्ना की डिश जज को सबसे ज्यादा पसंद आई और दोनों ही सेफ हो गए। बॉटम थ्री में राजीव अदातिया, उषा ताई और तेजस्वी प्रकाश आए। आखिरी में उषा ताई को एलिमिनेट होना पड़ा।
एलिमिनेशन से हुईं आंखें नम
उषा ताई के शॉकिंग एलिमिनेशन ने सभी सेलिब्रिटी कुक्स और जज की आंखें नम कर दीं। इस दौरान फैसल शेख की आंखें भर आईं। जाहिर है कि सेट पर फैसु उषा ताई को मां कहकर बुलाते थे और उनके सबसे करीब थे। फैसल का कहना था कि उनकी वजह से ही उषा ताई एलिमिनेट हो गईं क्योंकि उन्होंने उषा ताई को शेफ रणवीर बरार वाला चैलेंज लेने के लिए कहा था जो काफी मुश्किल था। बता दें कि इसी चैलेंज को पूरा नहीं कर पाने की वजह से तेजस्वी प्रकाश भी बॉटम 2 में आ गई थीं लेकिन वह सेफ हो गईं।
यह भी पढ़ें: गौरव खन्ना से झगड़े के बाद निक्की ने छोड़ा सेट, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में फिर ‘क्लेश’
शो को मिले टॉप 6 फाइनलिस्ट
उषा नाडकर्णी के एलिमिनेशन के बाद सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को अपने टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। सेमी फिनाले में जिन सेलिब्रिटी कुक्स ने अपनी जगह बनाई है, उनमें गौरव खन्ना, निक्की तंबोली, तेजस्वी प्रकाश, अर्चना गौतम, राजीव अदातिया और फैसल शेख शामिल हैं। आने वाले चैलेंज में किस सेलिब्रिटी कुक की डिश उसे फाइनल में जगह बनाती है और कौन बाहर होता है? ये देखना वाकई मजेदार होने वाला है।
ये सेलिब्रिटी हो चुके एलिमिनेट
बता दें कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में 11 सेलिब्रिटी अपनी कुकिंग का टैलेंट दिखाने के लिए आए थे, जिनमें से अब सिर्फ 6 सेलिब्रिटी फिनाले की रेस में बने हुए हैं। जिन सेलिब्रिटी को एलिमिनेट होना पड़ा है, उनमें उषा नाडकर्णी, कबिता सिंह, चंदन प्रभाकर, अभिजीत सावंत और वाइल्ड कार्ड सेलिब्रिटी आयशा जुल्का शामिल हैं। वहीं दीपिका कक्कड़ ने हेल्थ इश्यू की वजह से शो बीच में छोड़ दिया था।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
10 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
13 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
14 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
15 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines