सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के टॉप 6 फाइनलिस्ट कौन? शॉकिंग एलिमिनेशन ने की सबकी आंखें नम

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में इस हफ्ते की शुरुआत में शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ है, जिसने सभी की आंखें नम कर दीं। सेमी फिनाले में जिन सेलिब्रिटी कुक्स ने अपनी जगह बनाई है, आइए जानते हैं उनके नाम…

celebrity masterchef top 6 finalist usha nadkarni eliminate before finale

Celebrity MasterChef File Photo

सोनी लिव का कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ अपने फिनाले के बेहद करीब पहुंच गया है। लेटेस्ट एपिसोड में एक और शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ जिसने सभी की आंखें नम कर दीं। इसी के साथ शो को अपने टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल गए। फिनाले से पहले जिस सेलिब्रिटी का शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ है उसका नाम आपको भी शॉक्ड कर सकता है। जाहिर है कि इस पूरे हफ्ते सेलिब्रिटी कुक्स को ब्लैक एप्रन चैलेंज का सामना करना था। फैसल शेख और निक्की तंबोली इस चैलेंज में सेफ हो गए जबकि गौरव खन्ना, अर्चना गौतम, राजीव अदातिया, तेजस्वी प्रकाश और उषा नाडकर्णी को एक नए चैलेंज का सामना करना पड़ा।

किसका सफर हुआ खत्म?

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के सेमी फिनाले से पहले सेलिब्रिटी कुक्स को चैलेंज दिया गया जिसमें 70 मिनट और 120 मिनट के अंदर डिश तैयार करनी थी। शेफ कुणाल वर्मा ने अपने चैलेंज में एक नींबू दिया था, जबकि शेफ रणवीर बरार के चैलेंज में कुल चार इंग्रीडिएंट के साथ डिश बनानी थी। इस दौरान अर्चना गौतम और गौरव खन्ना की डिश जज को सबसे ज्यादा पसंद आई और दोनों ही सेफ हो गए। बॉटम थ्री में राजीव अदातिया, उषा ताई और तेजस्वी प्रकाश आए। आखिरी में उषा ताई को एलिमिनेट होना पड़ा।

एलिमिनेशन से हुईं आंखें नम

उषा ताई के शॉकिंग एलिमिनेशन ने सभी सेलिब्रिटी कुक्स और जज की आंखें नम कर दीं। इस दौरान फैसल शेख की आंखें भर आईं। जाहिर है कि सेट पर फैसु उषा ताई को मां कहकर बुलाते थे और उनके सबसे करीब थे। फैसल का कहना था कि उनकी वजह से ही उषा ताई एलिमिनेट हो गईं क्योंकि उन्होंने उषा ताई को शेफ रणवीर बरार वाला चैलेंज लेने के लिए कहा था जो काफी मुश्किल था। बता दें कि इसी चैलेंज को पूरा नहीं कर पाने की वजह से तेजस्वी प्रकाश भी बॉटम 2 में आ गई थीं लेकिन वह सेफ हो गईं।

शो को मिले टॉप 6 फाइनलिस्ट

उषा नाडकर्णी के एलिमिनेशन के बाद सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को अपने टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। सेमी फिनाले में जिन सेलिब्रिटी कुक्स ने अपनी जगह बनाई है, उनमें गौरव खन्ना, निक्की तंबोली, तेजस्वी प्रकाश, अर्चना गौतम, राजीव अदातिया और फैसल शेख शामिल हैं। आने वाले चैलेंज में किस सेलिब्रिटी कुक की डिश उसे फाइनल में जगह बनाती है और कौन बाहर होता है? ये देखना वाकई मजेदार होने वाला है।

ये सेलिब्रिटी हो चुके एलिमिनेट

बता दें कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में 11 सेलिब्रिटी अपनी कुकिंग का टैलेंट दिखाने के लिए आए थे, जिनमें से अब सिर्फ 6 सेलिब्रिटी फिनाले की रेस में बने हुए हैं। जिन सेलिब्रिटी को एलिमिनेट होना पड़ा है, उनमें उषा नाडकर्णी, कबिता सिंह, चंदन प्रभाकर, अभिजीत सावंत और वाइल्ड कार्ड सेलिब्रिटी आयशा जुल्का शामिल हैं। वहीं दीपिका कक्कड़ ने हेल्थ इश्यू की वजह से शो बीच में छोड़ दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ