हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Celebrity MasterChef के 'टॉप 5' फाइनलिस्ट कौन? ट्रॉफी जीतने के किसके ज्यादा चांस?

Celebrity MasterChef: ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में टॉप 5 कौन बनेंगे अब वो नाम सामने आ चुके हैं। अभी से रिवील हो गया है कि इस शो के फाइनलिस्ट कौन होंगे?

विज्ञापन
Celebrity MasterChef File Photo

Celebrity MasterChef: सोनी टीवी के पॉपुलर सेलिब्रिटी बेस्ड कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ को फैंस का ढेर सारा प्यार मिला है। अब ये शो फिनाले के नजदीक पहुंच रहा है। अभी वैसे तो शो में कई कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं, जो हर चैलेंज में खुद को साबित कर रहे हैं, लेकिन अब टॉप 5 कौन होंगे? वो रिवील हो गया है। सोशल मीडिया पर इस शो से जुड़ी अपडेट देने वाले एक पेज ने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के ‘टॉप 5’ फाइनलिस्ट के नाम रिवील कर दिए हैं।

कौन हैं ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के टॉप 5?

इसके मुताबिक, एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash), गौरव खन्ना (Gaurav Khanna), मिस्टर फैजु उर्फ फैसल शेख (Faisal Shaikh), निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) और राजीव अदातिया (Rajiv Adatia) इस शो में टॉप 5 में अपनी जगह बनाने वाले हैं। वैसे इस लिस्ट में दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) का नाम भी शामिल हो सकता था। हालांकि, एक्ट्रेस ने हेल्थ इश्यूज के चलते ये शो बीच में ही छोड़ दिया।

इस हफ्ते कौन होगा आउट?

इसके अलावा कहा जा रहा है कि उषा नाडकर्णी इस हफ्ते शो से आउट हो सकती हैं। कबिता सिंह शायद शो में फिनाले तक नहीं पहुंच पाएंगी। ऐसे में टॉप 5 में यही सेलेब्स अपनी जगह बनाएंगे। बता दें, इन पांचों की ही कुकिंग से शेफ्स इम्प्रेस रहते हैं। बीच में तेजस्वी प्रकाश के साथ काफी गड़बड़ चल रही थी और वो बार-बार ब्लैक एप्रन चैलेंज में आ रही थीं। वहीं, फैजु हर बार सभी को अपने खाने से चौंका देते हैं। गौरव भी अपने कुकिंग टैलेंट से सबके दिल जीत रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Sikandar Teaser X Review: ‘इंसाफ नहीं साफ’ करने आया सिकंदर, तो क्या बोली पब्लिक?

कौन बन सकता है विनर?

निक्की और राजीव भी किसी से कम नहीं हैं। ऐसे में टॉप 5 तो रिवील हो गए हैं, लेकिन इनमे से विनर कौन होगा अभी तक उसका खुलासा नहीं हुआ है। सभी इतने कमाल के कुक हैं कि कम्पटीशन बेहद तगड़ा होने वाला है। वैसे असली मुकाबला गौरव खन्ना, फैसल शेख और तेजस्वी प्रकाश के बीच में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola