Celebrity MasterChef: सोनी टीवी का रिएलिटी शो सेलेब्रिटी मास्टरशेफ इन दिनों फैंस को काफी एंटरटेन कर रहा है। शो में सेलेब्रिटी कुक्स एक से बढ़कर एक शानदार डिश तैयार कर रहे हैं और जजेज को इंप्रेस कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस शो का सबसे चहेता कंटेस्टेंट कौन है। वो कौन है जिसके रोने से जनता के भी आंसू निकल आते हैं और दूसरे कंटेस्टेंट्स उसे चुप कराते-कराते खुद भी रोने लगते हैं। अगर नहीं पता तो चलिए आपको बताते हैं कौन है वो सेलेब्रिटी कुक।
तेजस्वी प्रकाश के रोने पर रोई जनता!
शो के एक एपिसोड में हाल ही में सेलेब्रिटी कुक तेजस्वी प्रकाश रोने लगी थीं। तेजस्वी प्रकाश की आंखों से तब आंसू आ गए थे जब उनकी डिश को जजों ने बॉटम की तीन डिश में रखा था और वो सीधे-सीधे ब्लैक एप्रेन के चैलेंज में जाने से बाल बाल बची थीं। तेजस्वी के लिए आखिरी कुछ डिश बिल्कुल भी सही नहीं जा रही हैं, बस यही वजह रही कि वो जजेज के सामने काफी इमोशनल हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं।
दूसरे कंटेस्टेंट्स ने कराया चुप
तेजस्वी प्रकाश सभी की ही चहेती हैं, उन्हें रोता हुआ देख बाकी सभी कंटेस्टेट्स उन्हें चुप कराते हुए नजर आए। जहां उषा ताई तो तेजस्वी को रोते हुए देखकर खुद ही रोने लगीं। वहीं दीपिका ने भी उन्हें चुप कराया। तेजस्वी प्रकाश को रोता हुआ देखकर जनता के भी आखों से आंसू आ गए। उनके वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। तेजस्वी के फैंस उन्हें रोता हुआ देखकर बिल्कुल भी खुश नहीं हुए।
लोगों ने तेजस्वी के वीडियो पर किया कमेंट
तेजस्वी प्रकाश को रोता हुआ देखकर उनके फैंस भी दुखी हो गए। उनके फैंस ने वीडियो पर जमकर कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा- प्लीज आप भावुक मत होइए। हमें पता है आप बहुत स्ट्रॉन्ग हो। आप बस कमबैक करो। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- तेजस्वी को रोता हुए देख मुझे भी रोना आ रहा है।
यह भी पढ़ें: Shark Tank India 4: 14 साल की बच्ची ने चंद सेकंड में की 66 लाख की डील, शार्क्स भी हैरान
संबंधित खबरें
'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
12 mins ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
1 hr ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
2 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
3 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
4 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
16 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines