Rajiv Adatia In Celebrity MasterChef: सोनी लिव के कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में खाना बनाने के अलावा सेलिब्रिटी कुक्स के बीच झगड़े भी देखने को मिलते हैं। कुकिंग शो में बिग बॉस वाला फील देख फैंस भी इस शो को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। बात करें अगर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘बिग बॉस 16’ के एक्स कंटेस्टेंट राजीव अदातिया की तो कबिता सिंह के साथ उनका टॉम एंड जैरी वाला कनेक्शन फैंस को काफी पसंद आता है। हालिया एपिसोड में राजीव अदातिया ने कबिता सिंह के लिए कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनने के बाद फराह खान और बाकी जज सभी हैरान रह गए।
राजीव ने किया सभी को हैरान
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के हालिया एपिसोड में देखने को मिला कि कबिता सिंह ब्लैक एप्रन चैलेंज के लिए कुकिंग कर रही थीं। वहीं राजीव अदातिया इस चैलेंज से सेफ थे। वह अन्य सेलिब्रिटीज के साथ मिलकर कबिता सिंह, अर्चना गौतम, फैसल शेख और गौरव खन्ना को चीयर अप कर रहे होते हैं। इस दौरान फराह खान कबिता सिंह से कहती हैं कि यहां सभी सेलिब्रिटी को लगता है कि उषा ताई ने सबसे ज्यादा इम्प्रेस किया है। किसी ने आपका और राजीव का नाम नहीं लिया। इस पर राजीव कहते हैं कि वह अपने दम पर इस शो में आए हैं। उन्हें किसी की तारीफ की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें: क्या Celebrity MasterChef से Archana Gautam हुईं एलिमिनेट? एक ट्विस्ट ने पलटा गेम
शादी के लिए किया प्रपोज
राजीव अदातिया की बात सुनकर कबिता सिंह हंसने लगती हैं। तभी राजीव कहते हैं, ‘देखो कबिता जी अगर आप सिंगल होते तो मैं आपसे शादी कर लेता।’ ये सुनते ही फराह खान समेत सभी हैरान रह जाते हैं। कबिता भी हैरान रह जाती हैं। इसके बाद राजीव उन्हें आई लव यू बोलते हैं। फराह खान राजीव से पूछती हैं कि क्या आप कबिता को प्रपोज कर रहे हैं? इस पर वह कहते हैं, ‘मैं ऐसे प्रपोज नहीं कर रहा हूं। अगर वह सिंगल होती तो…हर शादी में झगड़े चलते रहते हैं।’
फराह खान मजाक करते हुए राजीव अदातिया से कहती हैं कि वह कैसे प्रपोज करते? ये सुनकर राजीव खाने की प्लेट लेकर घुटनों पर बैठते हैं और कबिता को प्रपोज करते हैं। इसके बाद फराह कहती हैं कि ‘तुम कबिता जी को रिंग पहनाते इससे पहले उन्होंने अपनी उंगली काट ली है।’ बता दें कि ब्लैक एप्रन चैलेंज में कबिता सिंह की उंगली कट गई थी।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
11 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines