Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ अपने दूसरे हफ्ते की तरफ बढ़ चुका है। शो का लेटेस्ट एपिसोड सभी सेलिब्रिटीज के लिए नए चैलेंज लेकर आया। शेफ रणवीर बरार, विकास खन्ना और फराह खान ने सभी सेलेब्स को पहले तो उन्हें उनके बचपन की यादों से रूबरू कराया। इसके बाद उन्हें अपनी इन्हीं यादों से जुड़ी डिश बनाने के लिए कहा गया। सभी सेलिब्रिटीज कुक्स के लिए ये टास्क काफी मुश्किल भरा रहा लेकिन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजीव अदातिया के साथ हादसा होते-होते बचा। कुकिंग के दौरान राजीव अपनी डिश में आग लगा बैठे।
राजीव अदातिया की टेबल पर लगी आग
बता दें कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में के लेटेस्ट एपिसोड में सभी सेलिब्रिटीज को उनकी यादगार डिश बनाने के लिए कहा गया था। इस दौरान दीपिका कक्कड़ ने अपने पति शोएब इब्राहिम और बेटे रुहान की पसंदीदा डिश बनाई। वहीं गौरव खन्ना अपने नाना की पसंदीदा डिश से जज को इम्प्रेस करने की कोशिश करते नजर आए। राजीव अदातिया भी अपनी यादगार डिश बनाने के लिए कुकिंग में पूरी तरह से जुट गए।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef: Dipika Kakar ने जीता पहला इम्यूनिटी पिन, रेस से बाहर हुए ये 5 सितारे
जब शेफ विकास खन्ना और फराह खान राजीव अदातिया के पास वाले काउंटर पर खड़े थे, उसी वक्त राजीव अदातिया की टेबल पर भयंकर आग लग गई। दरअसल, अपनी डिश को बनाने के लिए प्याज फ्राई कर रहे थे। उन्होंने पैन को हाथ में पकड़ा हुआ था। उसी वक्त उनके पैन में आग लग गई। ये देखकर राजीव काफी डर गए।
फराह खान ने ली चुटकी
राजीव अदातिया ने आग को बुझाने के लिए तुरंत गैस को बंद किया जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में इन्फ्लुएंसर बाल-बाल बच गए। उधर, आग को देखकर फराह खान और विकास खन्ना भी काफी हैरान रह गए। हालांकि फराह ने बाद में चुटकी लेते हुए कहा कि राजीव उन्हें जलाने की कोशिश कर रहा था।
इस शो में हो चुके हैं हादसे
बता दें कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में पहली बार देखने को मिला जब किसी सेलिब्रिटी से खाना पकाते वक्त ऐसा हादसा हुआ हो। लेकिन बात करें दूसरे कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ इंडिया’ की तो इस शो में सेलिब्रिटीज के साथ काफी बार हादसे हो चुके हैं। शो के पहले सीजन में रीम शेख, सुदेश लहरी और राहुल वैद्य के साथ हादसा हुआ था। दूसरे सीजन में भी अंकिता लोखंडे, एल्विश यादव और मन्नारा चोपड़ा हादसा होने से बाल-बाल बची थीं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
5 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
7 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
8 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
9 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
10 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines